पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Neha Student Of Dev Samaj College For Women And First In Renuka District

देव समाज कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा नेहा व रेणुका जिले में प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन के कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रथम व द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी में 7वां स्थान हासिल कर पूरे कॉलेज को गौरवान्वित किया है। कॉलेज सचिव डॉ मधु पराशर ने बताया कि कॉलेज के कंप्यूटर साईंस विभाग की दो छात्राओं ने 7वां स्थान हासिल कर पूरे फिरोजपुर में कॉलेज व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। कॉलेज की कार्यकारी प्रिंसिपल नवदीप कौर व कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष संजीव कक्कड़ ने जानकारी दी की विभाग के एमएससी आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने 85.16 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला फिरोजपुर में प्रथम व पंजाब यूनिवर्सिटी में 7वां स्थान प्राप्त किया हैं। इसी प्रकार एमएससी आईटी द्वितीय वर्ष की छात्रा रेणुका ने 86.89 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला फिरोजपुर में प्रथम व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 7वंें स्थान पर अपना नाम दर्ज करा कॉलेज व फिरोजपुर का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं...