श्री जपुजी साहिब पाठ से शुरू हुआ एवीपीएस के नए सत्र का शुभारंभ
किसी भी विद्यालय के लिए वार्षिक परिणाम घोषित करना बहुत ही आनंदमयी होता है। एवीपीएस के प्राइमरी विभाग का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य संगीता तिन्ना ने विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए आज नए सत्र का शुभारंभ जपुजी साहिब और मूल मंत्र का जाप करवाकर किया गया। पंजाबी विभाग की अध्यापिका अमनजीत कौर और हरमिंदर कौर ने आदि गुरु गुरु ग्रंथ साहिब की मूलवाणी जपुजी जगत गुरु गुरु नानक देव जी द्वारा जन कल्याण के लिए उच्चारित की गई। अमृतवाणी का स्कूल प्रांगण में संगीतमयी ढंग से उच्चारण किया गया और सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों को भी मूलमंत्र का पाठ करवाया गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने सामूहिक शबद-गायन करते हुए सभी का मन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।