- Hindi News
- National
- Firozpur News One Person Killed And Three Injured In A Collision Between Two Maternal Cycles
दो माेटरसाइकिलों के आमने-सामने की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
फिरोजपुर | मल्लांवाला के पास दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हाे गई अाैर तीन घायल हाे गए इस मामले में टक्कर मारने वाले बाइक सवार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में ममता प|ी पीपल निवासी वार्ड नंबर-3 मल्लांवाला ने बताया कि उसका लड़का रोबिन मोटरसाइकिल पर अपने छोटे भाई विश्वास का आठवीं कक्षा का पेपर दिलाने के लिए मल्लांवाला से गांव फत्ते वाला जा रहा था। जब वह गांव दुले वाला के पास पहुंचे तो मेहर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव माछी के ने तेज रफ्तार व लापरवाई से रोबिन के मोटरसाइकिल में अपना मोटरसाइकिल दे मारा। इस हादसे में रोबिन बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना मल्लांवाला मे मामला दर्ज कर अागामी कार्रवाई शुरू कर दी है।