हेरोइन व दो मोबाइल फोन सहित काबू
फिरोजपुर|थाना मल्लावाला की पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई लखविंदर सिंह ने गश्त के दौरान मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि कुलविंदर सिंह निवासी गांव रोड़ेवाला जो के नशा बेचता है पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुलविंदर सिंह गिरफ्तार करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन बरामद हुए।