पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Panchayati Fight Over Conspiracy To Take Away Land Case On Three

पंचायती जमीन छीने जाने की रंजिश काे लेकर मारपीट, तीन पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशीले पदार्थों सहित 3 गिरफ्तार

मुक्तसर|पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित तीन लोगों को काबू किया है। पहले मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी मलोट के थानेदार वीरपाल कौर ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने हरदीप सिंह उर्फ काका वासी मलोट की तलाशी ली तो उसके पास से 2500 नशीली गोलियां बरामद हुई। दूसरे मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी मलोट के थानेदार हरविंदरपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पाटी ने धरविंदर सिंह वासी जंडवाला चड़त सिंह को संदेह के आधार पर काबू कर उससे 7 ग्राम हेरोइन, एक बाइक नंबर पीबी 30 के 2618, एक मोबाइल व 100 रुपए बरामद किए। थाना कोटभाई के थानेदार जगदीप सिंह ने बताया कि गश्त दौरान पुलिस पार्टी ने जसविंदर सिंह उर्फ राजू वासी दोदा को संदेह के आधार पर काबू कर उससे 170 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को काबू कर इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिरोजपुर|गांव बंडाला में पंचायती जमीन छीन जाने की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की मारपीट करके उसे घायल करने के आरोप में थाना आरिफ के की पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सतिन्द्र सिंह पुत्र जम्बर सिंह निवासी बंडाला ने बताया कि उसने 4 कनाल पंचायती जमीन बोली देकर ली थी और आरोपी सुखविन्दर सिंह पुत्र जंग सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह और ज्युण सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी गांव बंडाला ने इसी रंजिश को रखकर हममशवरा होकर उसकी दुकान पर जाकर मारपीट की। सतिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने उसे धमकियां भी दीं हैं।
खबरें और भी हैं...