सब सेंटर पंजेके उताड़ में कोरोनावायरस के बारे में लोगों को किया जागरूक
फिरोजपुर|सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. बलवीर कुमार और डॉ. हुसनपाल व बिक्की कौर बीईई की रहनुमाई में सब सेंटर पंजे के उताड़ के अधीन गांव नौ बहराम शेर सिंह वाला में ग्राम पंचायत और सेहत विभाग की टीम द्वारा करोना वायरस से बचाव संबंधित जागरूकता कैंप लगाया गया। इस कैंप में गांव के लोगों को खांसी, जुकाम, तेज बुखार होने पर मुंह ढक कर रखने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि अफवाहों से दूर रहने, हाथों को साफ रखने, भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं, धूप में ज्यादा बैठने, बाहर के देश से आए व्यक्ति से दूर रहने और खांसी, जुकाम, तेज बुखार, गला दर्द, सांस लेने में दिक्कत होने पर नजदीक के सेहत केंद्र में से इलाज करवा कर इससे बचा जा सकता है। इस मौके पर सेहत कर्मचारी की टीम में से चिमन सिंह, गुरबिन्दर सिंह, चंद्रवंती, हरजिन्दर सिंह, सरपंच करनैल सिंह, पूर्ण सिंह मुख्याध्यापक, अनीता, गुरचरन कौर, परमजीत कौर आदि मौजूद थे।