1100 रुपए के सट्टे की राशि सहित व्यक्ति गिरफ्तार
सिटी पुलिस ने 1100 रुपए की सट्टे की राशि के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी एएसआई चंद्रशेखर ने बताया कि वह पुलिस टीम सहित नगर में गश्त कर रहे थे। जब वह भंडारी मौड़ पर पहुंचे तो उनको सूचना मिली कि रजनीश कुमार वासी हनुमान मंदिर सामने कोर्ट कांप्लेक्स अपने घर के सामने लोगों को सरेआम दड़ा सट्टा लगाने के लिए प्रेरित रहा है। पुलिस ने उक्त जगह पहुंचकर उसे काबू कर लिया जिसकी तलाशी के दौरान उससे सट्टे की राशि के 1100 रुपए बरामद हुए। जिस पर जुआ एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।