पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abohar News Police Cut Challan Of Four Passengers And Noisy People On Two Wheelers

दोपहिया वाहनों पर चार सवारियां व शोर मचानेे वालों के पुलिस ने काटे चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएसपी राजबचन सिंह संधू की हिदायतों पर एसएचओ सिटी मुक्तसर तेजिन्द्रपाल सिंह की ओर से होली वाले दिन सड़काें व गलियों में हुल्लड़बाजी करने वाले नौजवानों पर शिकंजा कसा गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ तेजिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि होली का त्याेहार हमें सभी को अच्छे तरीके से मनाना चाहिए, परंतु जो नौजवान बाइकों की टोलियां बनाकर गलियों, बाजारों में शोर शराबा करते हैं, जिस पर मंगलवार को पुलिस की टीम द्वारा पैदल गश्त कर सदर बाजार, गांधी चौक, बैंक रोड, घास मंडी चौक, अबोहर रोड, रेलवे रोड पर पैदल जाकर इन्हें रास्ते में काबू किया एवं बनती कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर में हुलड़बाजी करने नहीं दी जाएगी एवे जो भी यक कार्य करेगा पुलिस उसके के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर सुखजीत सिंह, बेअंत सिंह एवं पीसीआर की पूरी टीम उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...