- Hindi News
- National
- Mamdot News Police Did Not Reach Chak Ghubai Village Even After One Hour Of Ongoing Sand Mining Complaint
चक घुबाई गांव में दाे माह से चल रहा रेत खनन शिकायत के एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
पंजाब के अन्य स्थानों की तरह फिरोजपुर देहाती हलका के सीमावर्ती क्षेत्र ममदोट के गांव चक घुबाई उर्फ तरांवाला में पिछले लंबे समय से अवैध रेत का खनन हो रहा है। इस रेत खनन की रेत माफिया के पास कोई परमीशन नहीं है व बड़े वाहनों पर शरेआम रेत लेकर जाने से गांव की बनी नई सड़क भी टूटनी शुरू हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि रेत का काला कारोबार दिन में भी शरेआम हो रहा है परंतु थाना ममदोट की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। जिस जगह से रेत खनन हो रहा है वह स्थान थाना ममदोट से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। रेत के अवैध खनन की सूचना ग्रामीणाें ने पत्रकाराें काे दी जब पत्रकार ने स्थान का दौरा किया तो देखा कि खड्डे में से जेसीबी की सहायता से रेत माफिया बड़े स्तर पर दिन दहाड़े बेखौफ होकर रेत का खनन कर रहा था। जेसीबी मशीन की सहायता से दर्जन से अधिक बड़े ट्राले गैर-कानूनी ढंग से रेत से भरे जा रहे थे। मीडिया कर्मियों को देखते ही रेत का अवैध खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकले। इस दौरान जेसीबी चालक भी अपनी जेसीबी छोड़कर भाग निकला। मौके पर देखा तो पता चला कि रेत माफिया ने करीब दो एकड़ जमीन में अवैध रेत खनन किया था।
डीसी बोले...आरोपियों पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में डीसी फिरोजपुर कुलवंत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको अवैध माइनिंग करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
रात में भी होती हैं रेत की निकासी : ग्रामीण
सूत्रों ने बताया कि रात को भी दर्जनों बड़े ट्राले नाजायज माइनिंग की रेत की निकासी कर बाहर दूर दूसरे इलाकों में भेजकर मोटी कमाई की जा रही है। नाजायज रूप में रेत की माइनिंग करके जहां मोटी कमाई की जा रही है वहां सरकार काे भी कराेड़ाें का चूना लगाया जा रहा है। मीडिया की टीम ने हो रहे रेत के अवैध खनन की सूचना मौके पर जाकर जब जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह को दी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पुलिस पार्टी भेजने का आश्वासन दिया परन्तु उनको सूचना देने के बाद एक घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान अवैध खनन करने वाले लोग अपने ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन लेकर मौके से फरार हो गए।
राजनीतिक शह पर हो रहा रेत खनन : हरपाल चीमा
लापरवाही }
मीडिया कर्मियों ने अवैध रेत खनन की सूचना पुलिस मुखी को दी उन्हाेंने पुलिस भेजने का आश्वासन तो दिया, पर पुलिस नहीं आई
आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि फिरोजपुर देहाती हल्के में राजसी शह पर रेत माफिया काफी सक्रिय हो चुका है व दिन-रात अवैध खनन कर रहा है जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। राज्य की सरकार इनके ऊपर लगाम लगाने में असफल है।
चक घुबाई में हो रहा अवैध खनन व खड़े ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी।