पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिंतपूर्णी दरबार के लिए डाक ध्वज यात्रा रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुक्तसर|जय मां चिंतपूर्णी भजन मंडली की ओर से सालाना डाक ध्वज यात्रा मुक्तसर से माता चिंतपूर्णी दरबार के लिए रवाना की गई। डाक ध्वज यात्रा रवाना करने से पूर्व पूरी बैंक रोड महामाई के जयकारों से गूंज उठी। यह डाक ध्वज यात्रा महादेव मंदिर मुक्तसर से बैंक रोड से रवाना हुई, जो 15 मार्च को मां चिंतपूर्णी दरबार में ध्वज चढ़ाकर वापस लौटेगी। इस अवसर पर सहयोग देने वाली संस्थाओं छिन्नमस्तिका, जय मां चिंतपूर्णी बस यात्रा सेवा सोसायटी, जय बाबा खेत्रपाल सेवा सोसायटी, जय मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी, सालासर सेवा सोसायटी सहित अन्यों ने सहयोग दिया।
खबरें और भी हैं...