- Hindi News
- National
- Firozpur News Prem Kumar Chawla Gave Aid To Needy Children In The College
प्रेम कुमार चावला ने अंधविद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को दी सहायता राशि
रविवार को बॉस्टन अमेरिका से पहुंचे प्रेम कुमार चावला ने शहर के मक्खू गेट स्थित अंधविद्यालय में जाकर वहां रह रहे विशेष जरूरत वाले युवकों की हौंसलाफजाई की। इस मौके वहां रहे युवकों ने म्यूजिक व गायन की प्रस्तुति देकर अतिथि का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रेम कुमार चावला के साथ उनके बेटे सचिन चावला ने उनका हुनर देखकर उनकी प्रतिभा की खूब तारीफ की। अंधविद्यालय में रह रहे सचिन व वीर सिंह सहित अन्य युवकों ने सूफी गायक सतिंद्र सरताज के सूफी गाने सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अमेरिका से पहुंचे चावला ने अपने हाथों से सभी युवकों को भोजन करवाया व अंधविद्यालय में निर्माणाधीन हॉल में लगाने के लिए 7 पंखे भेंट किए। इस दौरान विशेष जरूरत वाले युवकों की सहायता के लिए 5 हजार रुपए नकद राशि भी प्रबंधकों को सौंपी। इस अवसर पर अंधविद्यालय के मैनेजर रमेश सेठी, प्रबंधन सदस्य अवतार सिंह, अंधविद्यालय कमेटी पदाधिकारी हरीश मोंगा सहित अन्य उपस्थित रहे।