पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fazilka News Preparations For The March 27 Fury Rally Against Captain Sarkar Completed

कैप्टन सरकार के खिलाफ 27 मार्च की रोष रैली की तैयारियां मुकम्मल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैप्टन सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और मांगों को लेकर पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनर्स सांझा फ्रंट की 27 मार्च 2020 की बठिंडा रैली की तैयारियों संबंधी प्रताप बाग में मीटिंग की गई। मीटिंग को संबोधित करते अलग-अलग वक्ताओं ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार बार-बार वायदों से मुकर रही है। बजट सेशन दौरान 24 फरवरी 2020 की रैली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा था कि 2 मार्च को कर्मचारी मांगों पर विचार किए जाएगा, परन्तु मीटिंग का समय न देकर कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें कच्चे आउटसोर्सिंग ठेके पर लगे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करना, डीए की किश्तों का बकाया देना, आगनवाड़ी, मिड-ड-मील वर्करों को कम से कम वेतन के घेरे में लाना, 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन लागू करना आदी मांगें हैं। मीटिंग में नोपा राम, जोगिन्द्र सिंह, रजिन्दर सिंह संधु, लाल चंद सप्पां वाली, कुलबीर सिंह ढाबा, पूर्ण सिंह संधू, कुलवंत राय गाबा, प्रदीप धवन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूनियन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...