पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज कुमार ठकराल को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाजिल्का| श्री ठकराल सभा की मासिक बैठक स्थानीय सुंदर आश्रम नजदीक पुराना पंजाब नेशनल बैंक में गत दिवस सभा के चेयरमैन सुरिंदर ठकराल हैप्पी, संरक्षक शाम लाल ठकराल व अध्यक्ष विजय ठकराल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का प्रारंभ प्रार्थना के साथ किया गया। सभा के महासचिव राजेश ठकराल ने बताया कि सभा के चेयरमैन सुरिंदर ठकराल हैप्पी को राज्यपाल पंजाब द्वारा सम्मानित किए जाने पर सभी बंधुओं ने बधाई दी तथा ठकराल ने बताया कि इस सभा में सभा द्वारा अहम निर्णय लिए गए जिसमें सभा को रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी पंजाब चंडीगढ़ से रजिस्टर्ड करवाना, बैंक में खाता खुलवाना तथा सभा द्वारा ठकराल बंधुओं की भलाई के लिए ऐसे कार्य करना जिससे सभा में यह धारणा पैदा हो कि कोई भी बंधु किसी भी मुश्किल स्थिति में ठकराल सभा को किसी भी समय याद कर सकता है।
खबरें और भी हैं...