पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दड़ा-सट्टा लगाने पर दाे व्यक्ति गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान दड़ा-सट्‌टा लगाने वाले दो व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 5820 रुपए की राशि बरामद कर इनके खिलाफ थाना कैंट मे मामला दर्ज किया है। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गांधी गार्डन इलाके में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उनको मुखबिर ने सूचना दी कि प्रदीप जैन उर्फ जोनी पुत्र अरविन्द जैन निवासी वार्ड नंबर 4 गली नंबर 4 कैंट और राजेश पुत्र रतन लाल निवासी वार्ड नंबर 3 बस्ती आवा शहर जोकि दड़ा-सट्‌टा लगवाने के आदी हैं । इस समय गांधी गार्डन के पास सरेआम दड़ा सट्‌टा लगवा रहे हैं। पुलिस ने बताई गई जगह पर छापेमारी कर उक्त व्यक्तियो को गिरफ्तार कर प्रदीप से 2240 रुपए व राजेश से 3580 रुपए की राशि मौके से बरामद की। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ थाना कैंट में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...