- Hindi News
- National
- Fazilka News Robin Hood Army Makes Children And Family Members Aware Of Corona
राबिन हुड आर्मी ने बच्चों व पारिवारिक सदस्यों को कोरोना के प्रति किया जागरूक
राबिन हुड आर्मी फाजिल्का द्वारा स्थानीय बीकानेरी मार्ग पर चल रही राबिन हुड एकेडमी में बच्चों व उनके पारिवारिक सदस्यों को कोरोना वायरस सबंधी जागरूक किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के संयोजन आनंद जैन ने बताया गया कि आज स्थानीय बीकानेरी मार्ग पर चल रही राबिन हुड एकेडमी में बच्चों व उनके परिवार सदस्यों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों व उनके पारिवारिक सदस्यों को बताया गया कि दूसरे व्यक्ति से बात करते समय कम से कम 2 मीटर का फासला रखे, हाथ को बार बार व कुछ समय बाद कम से कम 30 सेकेंड के लिए धोएं, अफवाहों से बचे, कोई परेशानी होने पर डाक्टर से सलाह लें, छींकते व खांसते समय रुमाल या कोहनी से चेहरे को कवर करे, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करे। इस अवसर पर टीम द्वारा बच्चों में साबुन के साथ साथ टूथ पेस्ट व ब्रश भी बांटे गए।