पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोहित बना एनएसयूआई के जिला उपप्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएसयूआई की ओर जिले के नौजवान रोहित कंबोज को जिला वाइस प्रधान के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एनएसयूआई के ऑल इंडिया प्रधान नीरज कंुदन, प्रदेशाध्यक्ष अक्षय शर्मा व जिला प्रधान तेजबीर सिंह खैहरा की ओर से की गई है। इस नियुक्ति पर रोहित कंबोज ने सभी वरिष्ठ नेताओं व संगठन पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। रोहित ने कहा कि वह नौजवान विद्यार्थी वर्ग की सभी समस्याओं के हल करवाने के लिए हमेशा वचनबद्ध रहेंगे। वह नौजवानों को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अाकर्षित करने का प्रयास करेंगे। गांवाें में जाकर नौजवानों व विद्यार्थियों को मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे व लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ करेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की ओर से जो िजम्मेदारी उन्हें दी गई वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगें। इस मौके पर लव लक्खों के, तेजपाल धालीवाल, तुलसी, विलियम के अलावा अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...