पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Zira News Rps Rakhra Becomes Chairman Of Alliance Club International Multiple North Council Unopposed

आरपीएस रखड़ा निर्विरोध बने अलायंस क्लब इंटरनेशनल मल्टीपल नॉर्थ कौंसिल के चेयरमैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंद जैन की अध्यक्षता में 11वीं अलायंस क्लब इंटरनेशनल के मल्टीपल नॉर्थ की वार्षिक कान्फ्रेंस ईस्ट एंड क्लब नई दिल्ली में की गई। अश्विनी गुप्ता इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। इस वार्षिक कान्फ्रेंस में पूर्व मल्टीपल नॉर्थ चेयरमैन का सम्मान किया गया। इसके अलावा सभी जिला गवर्नरों तथा वॉइस गवर्नरों का सम्मान भी किया गया। इस समागम में वर्ष 2020- 25 के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। राजीव कपूर तथा केके वर्मा का इंटरनेशनल डायरेक्टर के पदों पर चयन किया गया। आरपीएस रखड़ा को वर्ष 2020- 21 के लिए मल्टीपल कौंसिल नॉर्थ के चेयरमैन के पद पर चयनित कर लिया गया। इस चुनाव के लिए रविंदर पाल सिंह के हक में 16 जिलों में से 11 जिलों ने अपने प्रस्ताव पेश किए और उनका बिना किसी विरोध के चुनाव कर लिया गया। इस मौके पर डीके सूद चेयरमैन, अवधेश चौबे, पुनीत मिश्रा, केके वर्मा, राजीव कपूर, राजकुमार, गुरिंदर ढींगरा, तरनजीत सिंह संधू तथा अन्य मेंबर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...