पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalalabad News Sanitation Department Did Not Shift Water Supply Pipe Halted Construction Of Overbridge On Jalalabad Road

सैनिटेशन विभाग ने वाटर सप्लाई की पाइप शिफ्ट नहीं की, जलालाबाद रोड पर ओवरब्रिज बनाने का काम रुका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवरेज समस्या काे लेकर भारतीय किसान यूनियन कादियां की तरफ से ब्लाक प्रधान मेजर सिंह दन्दीवाल के नेतृत्व में स्थानीय लूलबाई वाला मोड पर धरना लगाया गया। धरने के दौरान किसान नेताओं ने स्थानिक प्रशासन से मांग की है कि गिद्दड़बाहा के बादल रोड पर लूलबाई वाला मोड के वासी पिछले लंबे समय से सीवरेज की समस्या के साथ जूझ रहे हैं और लंबे समय से सड़काें पर खड्डों ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है और खड्डाें में पानी भरने के कारण सड़कें पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिस करके रोजमर्रा आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किल पेश आती है और रोजमर्रा की छोटे -मोटे हादसे होते रहते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन को कई बार विनती करने के बावजूद समस्या का हल नहीं किया गया, जिसके चलते आज यूनियन धरना लगाने के लिए मजबूर हुई है। उन्होंने एसडीएम. गिद्दडबाहा को विनती की कि लोगों की मुश्किल को देखते हुए सीवरेज की सफाई तुरंत करवाई जाए जिससे लोगों की मुश्किल का हल हो सके और हादसों से भी बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही लोगों की मुश्किल का हल न हुआ तो वह सघंर्ष तेज करेंगे। इस मौके अजैब सिंह, सुखमन्दर सिंह, गुरसाहब सिंह, जगसीर सिंह, जसपाल सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

सीवरेज समस्या पर किसानों ने लूलबाईवाला मोड़ पर दिया धरना

भास्कर न्यूज| मुक्तसर

स्थानीय जलालाबाद रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है, लेकिन वाटर सप्लाई की पाइप शिफ्ट न होने के कारण रेलवे हिस्से का निर्माण का कार्य रूक गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वाटर सप्लाई पाइप शिफ्ट करने के लिए 15 जनवरी 2019 को 12,48,457 रुपए वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग को जमा करवाए गए थे, परंतु विभाग की लापरवाही के कारण पाइप शिफ्ट नहीं की गई, जिस कारण रेलवे के हिस्से के अंदर रेलवे के ठेकेदार ने पुरानी मंडी की ओर जमीन की परख टेस्ट करके निर्माण शुरू किया एवं बड़ा खड्डा खोदकर पाइपिंग कर दी, लेकिन इसके आगे वाटर सप्लाई की पाइप शिफ्ट न होने के कारण ठेकेदार ने कार्य में असमर्थता जाहिर की है। खड्डा खोदने के कारण मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगने से बहुत से दुकानदारों की दुकानें भी बंद हो चुकी हैं। जैसे 12 फरवरी 2019 से रेलवे फाटक बंद हैं और दुकानदारों का कामकाज पहले ही प्रभावित है। पंजाब सरकार के मंत्री विजय इन्द्र सिंगला ने 21 जनवरी 2019 को पुल के निर्माण कार्य का उद्घाटन करके शहर वासियों को विश्वास दिलाया था कि पुल का कार्य 15 माह में पूरा हो जाएगा, परंतु कार्य में देरी होने के कारण दुकानदार बुरी तरह प्रभावित है। नेशनल कंज्यूमर अवेयरनेस ग्रुप के जिलाध्यक्ष श्याम लाल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह बेदी, उपाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, महासचिव गोबिंद दाबड़ा, सचिव सुदर्शन कुमार सिडाना, संगठन सचिव जसवंत सिंह बराड़, वित्त सचिव सुभाष चगति, प्रेस सचिव काला सिंह बेदी ने संबंधित विभाग को अपील ी है कि इस वाटर सप्लाई की पुरानी पाइप को काटकर पल करने से ही कार्य चल सकता है। प्रभावित दुकानदारों का भी प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए और नई पाईप बाद में भी डाली जा सकती है।

खबरें और भी हैं...