पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम सफाई सेवक कर्मचारियों द्वारा पिछले 7 महीने की बकाया वेतन की मांग को लेकर सदर बाजार नं 12 के मेन चौक पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ मटका फोड़ कर रोष प्रदर्शन किया गया। बता दें कि पिछले 7 महीने की वेतन न मिलने के कारण अबोहर नगर निगम के सफाई सेवक कर्मचारियों द्वारा पिछले 11 दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की हुई है। जिसके कारण पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखने लगे है। बुधवार को हुई बारिश के कारण गंदगी ओर भी ज्यादा बढ़ गई है। अगर बारिश और गंदगी का यहीं हाल रहा तो आने वाले समय में गंदगी के ढेर महामारी को आमंत्रण दे सकते हैं। सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन के 5 मेंबरी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे होने के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बंद है। जिसके कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। लेकिन न तो किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा और न ही किसी राजनेता द्वारा उनकी ओर कोई ध्यान दिया है। 7 महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके घरों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं आने वाले दिनों में बच्चों के नए दाखिले भी शुरू हो रहे हैं। लेकिन उनके पास तो खाने के लिए पैसे नहीं है वह बच्चों के दाखिले कैसे करवाएंगे। इसलिए सफाई सेवक कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें शीघ्र वेतन न जारी की गई तो आने वाले दिनों में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...