पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने कोरोनावायरस संबंधी अधिकारियों से की मीटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर | कोरोनावायरस के साथ निपटने के लिए हर संभव प्रबंध पूरे करने के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन करने सम्बन्धित विभिन्न विभागों के आधिकारियों की विशेष बैठक एसडीएम अमित गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मौके सिविल सर्जन डाॅ. नवदीप सिंह भी उपस्थित थे। एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि जिलें में कोई भी कोरोना वायरस के साथ प्रभावित मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि जिले में कोरोनावायरस का कोई केस आता है तो उस सम्बन्धित सेहत विभाग की ओर से पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली गई हैं जिससे मरीज के इलाज में कोई कमी न आए। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01632 -243703 है। इस नंबर पर किसी समय भी कोरोना वायरस सम्बन्धित जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस सम्बन्धित किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाए।
खबरें और भी हैं...