पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीरा सिविल अस्पताल का एसडीएम ने लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरा| जीरा के एसडीएम रणजीत सिंह भूलर ने काेरोना वायरस के चलते सिविल अस्पताल जीरा की औचक चेकिंग की। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी हासिल की। पहले से दाखिल मरीजों का हाल-चाल जाना। काेरोना वायरस के मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक जीरा में कोई भी काेरोनावायरस का मरीज नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार करोना वायरस को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सरकार के दिशा निर्देश अनुसार अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। डॉक्टर मनजीत कौर ने काेरोना वायरस की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक तरह का वायरल ही है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ मंजीत कौर, डॉक्टर विरेंद्र कौर गिल महिला विशेषज्ञ, डॉक्टर जगप्रीत कौर, डॉक्टर हर्ष वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...