पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Self 56th Foundation Day Of Brahmin Sabha Celebrated On The Birthday Of Pandit Babu Ram Sharma

स्व. पंडित बाबू राम शर्मा के जन्मदिन पर मनाया ब्राह्मण सभा का 56वां स्थापना दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर|ब्राह्मण सभा के संस्थापक स्वर्गीय पंडित बाबू राम शर्मा के जन्मदिवस पर ब्राह्मण सभा का 56वां स्थापना दिवस सिटी एंक्लेव में मनाया गया । इस अवसर पर सभा के सरपरस्त केवल कृष्ण मच्छराल व रजिंद्र शर्मा ने पूर्व ब्राह्मण सभा के संस्थापक पंडित बाबू राम की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वर्गीय बाबू राम 5 बार नगर कौंसिल के पार्षद, महाबीर दल ,शमशान भूमि, सनातन धर्म सभा सहित कई अन्य संस्थाओं के सदस्य व संस्थापक रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा में लगाया। इस अवसर पर कमल कालिया, वरिंद्र शर्मा (काकू), संतोख शर्मा, चन्नी शर्मा, सचिन नारंग के अलावा ब्राह्मण सभा के कई सदस्य मौजूद थे ।
खबरें और भी हैं...