पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abohar News Sewa Bharti Is Engaged In Selfless Service In The Service Of Patients Mla Arun Narang

मरीजों की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से जुटी है सेवा भारती : विधायक अरुण नारंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाजसेवी संस्था सेवा भारती अबोहर द्वारा सिविल अस्पताल में शनिवार को रक्तदान कैंप लगाया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाए गए रक्तदान कैंप के मुख्यातिथि विधायक अरुण नारंग और विशिष्ट अतिथि एसएमओ डा. युधिष्ठिर चौधरी, अशोक छाबड़ा, गोशाला कमेटी के प्रधान फकीर चंद गोयल, डा. गगनदीप सिंह व डा. सोनिमा थे। मेहमानों ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके कैंप की शुरुआत की। कैंप में 60 यूनिट रक्तदान हुआ। विधायक नारंग ने सेवा भारती के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था दशकों से लोगों की सेवा में जुटी हुई है। सेवा भारती द्वारा अस्पताल में खोली गई लाइब्रेरी का मरीजों सहित उनके परिजनों व अन्य लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा संस्था हर रोज मरीजों को निशुल्क तीन समय का खाना उपलब्ध करवाकर भारी राहत दे रही है। फकीर चंद गोयल ने सेवा भारती के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य ही सेवा करना व संस्कार देना है। एसएमओ डा. युधिष्ठिर चौधरी और डा. सोनिमा ने कहा कि सेवा भारती के ऐसे पुनीत कार्यों को देखते हुए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। कैंप के दौरान पांच महिलाओं ने विशेष रूप से रक्तदान किया। इस दौरान डंगरखेड़ा निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी ने रक्तदान कर लोगों के लिए मिसाल पेश की। अंत में सभी रक्तदानियों द्वारा रक्तदान करने पर उनका आभार जताते हुए उनको प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...