- Hindi News
- National
- Abohar News Shopkeepers Upset With Traffic System Put Up Picket Traffic Was Affected For 5 Hours
ट्रैफिक व्यवस्था से परेशान दुकानदारों ने लगाया धरना, 5 घंटे प्रभावित रहा यातायात
जन्मदिन और सालगिरह की तस्वीरें मुफ्त छापी जाती हैं।
डॉ. नागपाल ने कहा- दुकानदारों ने किया पार्किंग पर कब्जा
जहां एक तरफ अबोहर शहरवासी जगह-जगह से विकास के नाम पर खोदे गए गड्ढों के कारण परेशान हैं तो वहीं ट्रैफिक व्यवस्था का भी इतना बुरा हाल है कि पूरे शहर में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं।
बस स्टैंड के निकट जैन नगरी रोड पर दिन भर बड़ी संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं। लेकिन रोड़ पर जहां एक तरफ नागपाल नर्सिंग होम हैं तो वहीं दूसरी तरफ मार्केट के दुकानदारों द्वारा पार्किंग की जगह पर कब्जा कर रखा हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को गुजरने में बहुत परेशानी होती है और सारा दिन रोड़ पर जाम लगा रहता हैं। दुकानदारों द्वारा वीरवार को नागपाल नर्सिंग होम पर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने का आरोप लगाते हुए दुकानें बंद रखकर रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया। जिसके कारण करीब 5 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नर्सिंग होम के डा. सुभाष नागपाल ने दुकानदारों पर पार्किंग की जगह पर कब्जा करने का कथित आरोप लगाया है। धरना लगा रहे दुकानदारों भगवान दास, जगमीत, मनवीर, अमनप्रीत, सुखदेव सिंह व अन्य दुकानदारों ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले लंबे समय से यातायात की व्यवस्था का बुरा हाल है। रोड़ पर नागपाल नर्सिंग होम के कारण वहां पर वाहनों की लाईनें लगी रहती है। जिस कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती है। यह मार्ग बस स्टैंड रोड़ को हनुमानगढ़ रोड़ से जोड़ता है। इसलिए इस पर अत्यधिक वाहनों का आना जाना रहता है। दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध जिला उपायुक्त व स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी थी लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हुआ, जिस कारण आज उन्हें मजबूरन अपनी दुकानें बंद रखकर धरना लगाना पडा। उधर इस संबंध में नागपाल नर्सिंग होम के संचालक सुभाष नागपाल ने कहा कि जैन रोड़ पर ज्यादातर इलेक्ट्रिक शोरूम और होटल हैं। रोड़ पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे की पार्किंग वाली जगह पर 20 फुट तक कब्जा किया हुआ है। जिस कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियां मेन सड़क पर लगाने को मजबूर होते हैं। डा. नागपाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व स्थानीय प्रशासन ने जिला उपायुक्त के आदेशों पर इस रोड़ से अतिक्रमण हटवाया तो कुछ यातायात व्यवस्था सुधर गई। लेकिन फिर वहीं हाल, दुकानदारों ने दोबारा से यहां कब्जा जमा लिया। डा. नागपाल ने बताया कि उन्होंने अपने प्रतिष्ठान के समक्ष यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अपने स्तर पर एक ट्रैफिक गार्ड की नियुक्ति की थी जो तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं देता रहा। लेकिन दुकानदारों ने उससे दुर्व्यवहार करते हुए उसे यहां से हटने को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर रोड़ पर दुकानदार अपनी दुकानें के आगे से अतिक्रमण हटा लेते हैं तो वह भी उनका सहयोग करेंगे।
दुकानदारों द्वारा लगाए गए धरने पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाए पुलिस बस मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती रही, जिसके कारण वाहन चालकों को करीब 5 घंटे पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
फाजिल्का में रक्तदान शिविर 15 को
भास्कर न्यूज | फाजिल्का
रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी दुख निवारण श्री बालाजी धाम फाजिल्का द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन होटल पैराडिजो में 15 मार्च को सुबह साढे 9 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक अर्पण सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी, मंदिर बाबा खेत्रपाल, धोबीघाट फाजिल्का के सौजन्य से आयोजन किया
जा रहा है।
रक्तदान शिविर थैलेसीमिया बच्चों को समर्पित होगा और शिविर के साथ-साथ एचएलए कैंप(बोनमैरा टेस्ट ड्राईव) का आयोजन भी किया जा रहा है। संस्था के ब्लड प्रभारी राजीव कुकरेजा ने सभी फाजिल्का वासियों से अपील करते कहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान करें, थैलेसीमिया बच्चों के लिए अपना बोनमैरो टेस्ट का सैंपल भी दें ताकि थैलेसीमिया बच्चों को रक्तदान के साथ-साथ नया जीवन भी दिया जा सके।
18 दिव्यांग बच्चों के रेलवे सर्टिफिकेट बनवाए
अबोहर| पिछले लंबे समय से दिव्यांगों की सेवा में जुटे समाजसेवी विपन शर्मा द्वारा वीरवार काे सरकारी प्राइमरी स्कूल में 18 दिव्यांग बच्चों के रेलवे सर्टिफिकेट बनवाए गए। इस मौके पर विपन शर्मा द्वारा स्कूल में जाकर सभी बच्चों को रेलवे सर्टिफिकेट वितरित भी किए गए। इस मौके पर स्कूल से सीएचटी ममता रानी, अध्यापक रजनी बाला, आकाशदीप सोनू, पवन वढेरा, अनिल बांसल पिंकी व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे। स्कूल अध्यापिका रजनी बाला ने विपन शर्मा द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि दिव्यांग बच्चे अक्सर सरकार की स्कीमों से वंचित रह जाते है। लेकिन शर्मा द्वारा प्रत्येक वार्ड व प्रत्येक स्कूल में जाकर उनके सर्टिफिकेट बनवाए जा रहे हैं।
सरकारी हाई स्कूल में चोरी
फाजिल्का | सरकारी हाई स्कूल रूपनगर से चोर कंप्यूटर, मिड-डे-मील व स्पोटर्स का सामान चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी अमनदीप सिंह ने बताया कि अध्यापक आद लाल ने बयान दर्ज करवाए थे कि अज्ञात व्यक्ति सरकारी हाई स्कूल रूपनगर के कंप्यूटर रूम के ताले तोड़कर एलईडी, 1 लीनोवो का सीपीयू, 1 कीबोर्ड, मिड-डे-मील का सामान चोरी करके ले गए।
4 लाख की ठगी मारने वाले आरोपी पर केस दर्ज
फाजिल्का | थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति से 4 लाख की ठगी मारने वाले आरोपी पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण लाल ने बताया कि उनको कृपाल सिंह वासी कमरेवाला ने बयान दर्ज करवाए थे कि वरियाम सिंह वासी लालोवाली ने उससे 8 जून 2011 को 4 लाख रुपए उधार लिए थे और वादा किया था कि 5 दिसंबर 2011 तक वापस कर देगा। जब वरियाम सिंह ने उसे तय तिथि पर पैसे न लौटाए तो वह उसके घर पैसे मांगने गया तो वह टालमटोल करने लगा और उल्टा उसे धमकियां देने लगा कि यदि दोबारा वह उसके घर आया तो उसे जीवित वापिस नहीं जाने देंगे। जिसके बाद वह गांव के गणमान्य व्यक्तियों को साथ लेकर उसके घर दोबारा गया तो भी वह मुकर गया।
मॉडर्न पैरेंटिंग, फिजिक्स की तरह होती है
न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के लिए, एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। और यह कम से कम आधुनिक पैरेंटिंग के मामले में सही प्रतीत होता है।
‘क्या आप प्रश्न-पत्र लीक कर सकते हैं?’ यह सवाल उन कई अनपेक्षित सवालों में से एक था, जो इंटरमीडिएट सार्वजनिक परीक्षाओं के दौरान छात्रों को तनाव से निपटने में मदद करने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड के साथ काम करने वाले काउन्सलर्स से पूछे गए थे। ऐसा एक और सवाल था जिसने मनोवैज्ञानिकों को चौंका दिया था कि ‘मैंने पूरा साल पबजी खेलने में बर्बाद कर दिया, अब मुझे अच्छे मार्क्स के लिए क्या करना चाहिए?’
ऐसा किसी एक राज्य तक ही सीमित नहीं है। कई राज्यों के छात्र तनावग्रस्त बच्चों की मदद करने के लिए राज्यों द्वारा जारी किए गए स्थानीय मनोवैज्ञानिकों के नंबर पर कॉल लगाते हैं, जिनका एक ही उद्देश्य होता है- अच्छे मार्क्स स्कोर करने का आसान तरीका क्या है, जबकि कुछ बच्चे किसी भी कीमत पर केवल पास होना चाहते हैं। ये मनोवैज्ञानिक स्वीकारते हैं कि अकादमिक रूप से कमजोर छात्र ही मदद नहीं मांग रहे, बल्कि अच्छे मार्क्स वाले छात्र भी मदद ले रहे हैं, जो वास्तव में काफी तनाव में हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे छात्र भी हैं जो मनोवैज्ञानिकों से यह जानना चाहते हैं कि वे माता-पिता या शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरे उतर पाएंगे या नहीं। एक छात्र कॉल पर यह कहते हुए रोने लगा कि वह गणित में हमेशा टॉप करता है, इसलिए उसके शिक्षक को उससे बोर्ड परीक्षाओं में भी ज्यादा नंबर लाने की उम्मीदें हैं। दिलचस्प यह है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य के टॉपर्स को डर था कि वे 12वीं की परीक्षा में टॉप नहीं कर पाएंगे। हालांकि कॉल करने का समय दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे के बीच है, लेकिन कई बार छात्र आधी रात को फोन करते हैं, ताकि उनके माता-पिता को पता न चले कि वे तथाकथित ‘बाहरी लोगों’ से मदद मांग रहे हैं। कुछ बच्चों ने केवल जोर से रोने और परीक्षा के लिए अपने डर को भगाने के लिए फोन किया। आपने कभी सोचा कि छात्रों के बीच कुछ वर्षों में यह नया भ्रम क्यों आ गया। क्यों बच्चे बेहतर अंकों के लिए शॉर्टकट ढूंढ रहे हैं। दोनों ही स्थितियों में छात्रों के लिए अंक मायने रखते हैं।
हाल ही में मेरी उन माता-पिता के साथ मीटिंग थी, जिनके बच्चे अभी नर्सरी या किंडरगार्टन में हैं। आप हैरान हो जाएंगे कि उन्होंने मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछे। जैसे कि ‘पिछले एक महीने से नर्सरी में होने के बावजूद बच्चा माता-पिता की मदद के बिना ए टू जेड नहीं बोल पाता’। दूसरे माता-पिता का कहना था कि ‘मेरा बेटा अंग्रेजी में पहले चार अल्फाबेट्स से अधिक क्यों नहीं लिख पा रहा है? सवाल सिर्फ अकादमिक ही नहीं थे। दूसरे माता-पिता की भी सुनें: ‘मेरे बच्चे को फैंसी ड्रेस में पुरस्कार क्यों नहीं मिला। आखिरकार वो पुरस्कार जीतने के लिए ही तो स्कूल जाता है।’ इतना ही नहीं एक मां ने स्कूल प्रबंधन के साथ जमकर लड़ाई की, जब उनकी तीन वर्षीय बेटी की नर्सरी कक्षा के सभी 40 बच्चों के एक डांस के कार्यक्रम में बच्ची को पीछे खड़ा किया गया था। उनका सवाल यह था कि उनकी बेटी को सबसे आगे खड़े करने की बजाय डांस ग्रुप के बीच में क्यों खड़ा किया गया था।
अब मुझे बताएं कि अगर हम माता-पिता ही इस तरह बर्ताव करेंगे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे बच्चे डांस प्रोग्राम में सबसे आगे खड़े हों, तो कल्पना कीजिए कि बच्चे स्कूल की परीक्षा देते वक्त कितना दबाव महसूस करते होंगे।
सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए किया जागरूक
जलालाबाद | वीरवार को शिक्षा मंत्री विजय इन्द्र सिंगला, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग कृष्ण कुमार एवं सतिंदरबीर सिंह जिला शिक्षा अधिकारी फाजिल्का के दिशा निर्देशों के अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के के प्रिंसीपल सुभाष सिंह की अध्यक्षता में स्टाफ सदस्य चरन सिंह पीटीआई, इन्द्रपाल सिंह सिक्योरिटी अध्यापक, दविंदर बेदी डीपीई ने डोर टू डोर विभिन्न गांवों में पीर बख्श चौहान, बस्ती घुमियारा वाली, थारे वाला मोड़, बलेल के उताड़ में जाकर विद्यार्थियों के अभिभावकों से तालमेल किया और इस स्कूल में मिलती सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा सरकारी मिडिल स्कूल पीर बख्श चौहान, सरकारी हाई स्कूल बलेल के हासिल जाकर स्कूल मुखियों से तालमेल किया एवं बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रिंसीपल सुभाष सिंह ने बताया कि अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाकर सरकारी सुविधा का लाभ लेना चाहिए।
नशे के खिलाफ किया जागरूक
भास्कर न्यूज | जलालाबाद
जीजीएस डीएवी कालेज में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोग्राम बड्डी डे पर नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया गया। कालेज के प्रिंसिपल डा संजय शर्मा ने बड्डी डे प्रोग्राम को करवाने के लिए कमेटी का गठन किया। थ्जस पर इंचार्ज प्रो: आरमी गौतम को बनाया गया। उन्होंने आदेश दिया कि पूरी कमेटी ने सरकार के इस प्रोग्राम में कंधे से कंधा जोडकर कार्य करना है। जिस उद्देश्य को मुख्य रखकर नशों के खिलाफ सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें 300 विद्यार्थी इस प्रोग्राम का हिस्सा बने। कालेज के मैथ विभाग के प्रो: दविंदर खेडा ने विद्यार्थियों को नशों के खिलाफ बहुमूल्य जानकारी दी व विद्यार्थियों को सरकार के इस मिशन में योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशा हमारे पंजाबी सभ्याचार के लिए कलंक बनकर रह गया है। सभी को मिलकर इस कलंक को हमारे सभ्याचार के मत्थे से उतारना है व पंजाब को व पंजाबियत को बचाना है। इस प्रोग्राम में कालेज के प्रो: अश्वनी कालिया,प्रो: प्रेम लाल, प्रो: शरण हांडा, प्रो: विवेक कुमार आदि भी शामिल हुए।
कोरोनावायरस से निपटने को आवा में की मॉक ड्रिल
भास्कर न्यूज | फाजिल्का
करोनावायरस के बढ़ रहे खतरे को लेकर राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग और दूसरे संबंधित अधिकारियों को पंजाब में सुचेत रहने के आदेश जारी किये गए हैं। करोना वायरस से बचाव के लिए सभी सावधानियां और जागरूकता को ले कर आज गांव आवा में स्वास्थ्य विभाग और अलग-अलग विभागीय अधिकारियों द्वारा कोरोना का मरीज मिलने पर तुरंत किये जाने वाले प्रबंधों बारे मॉक ड्रिल की। विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ड्रिल का मौके पर जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू और जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। डिप्टी कमिशनर संधू ने मौके पर एकत्रित गांव वासियों को बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य जहां विभागों की कारगुजारी की समीक्षा करना है, वहीं इस से लोगों में कोरोना वायरस प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सुचेत रहने की जरूरत है। गांव आवा में कंटोनमेंट प्लान मुताबिक क्लस्टर कंटोनमेंट स्ट्रेटेजी संबंधी करवाई गई मोक ड्रिॱल में सब से पहले एएनएम, आशा वर्करों, मेल वर्करों द्वारा गांव का एक्टिव सर्वे करवाया गया। सर्वे उपरांत जिन व्यक्तियों में कोविड-19 संबंधी लक्षण डाले गए उन व्यक्तियों की लाईन लिस्ट तैयार की गई। उन्होंने मामलों को एंबुलेंस द्वारा गांव के पंचायत घर में मौजूद जिला रैपिड रिस्पोंस टीम द्वारा चैकअप करते हुए संदिग्ध मामलों का गाइडलाइन अनुसार सैंपल लिया गया। संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और संदिग्ध केस के कांटेक्ट में आए व्यक्तियों का चैकअप किया गया और 28 दिनों के लिए सुपरविजन में विशेष वार्ड में रखा गया। इस मौके सिविल सर्जन डा. सुरिन्दर सिंह ने कोरोना वायरस के बुरे प्रभाव से बचने की सावधानियों बारे अवगत करवाते बताया कि किसी के साथ हाथ न मिलाएं, गले न मिलें, किसी खाली जगह पर न थूकें, खांसी, बुखार वाले व्यक्ति को भीड़ वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए और कम से -कम एक मीटर की दूरी बनाकर रहना चाहिए। खांसते और छींकते समय रुमाल के साथ नाक और मुंह को ढको। पालतू और जंगली जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न रखो।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने चीन, साउथ कोरिया, इटली, ईरान, जापान, हाँगकाँग, थाईलैंड, मकायो, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, ताइवान और नेपाल आदि का सफर पिछले 14 दिनों में किया है तो वह अपने आप को आईसोलेट अपने घर में 14 दिन करे और ज़्यादा भीड़ वाली जगह पर न जाये। यदि किसी व्यक्ति में उपरोक्त लिखे लक्षण होने तो मरीज को अकेला रखा जाये और तुरंत ही नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्था और हेल्पलाइन नंबर 104 के साथ संपर्क किया जाये। इस मौके एसडीएम फाजिल्का सुभाष खटक, सहायक सिविल सर्जन हरचंद उपस्थित थे।
अरोड़ा विकास मंच ने जरूरतमंद लड़की का विवाह करवाया
अबोहर | अरोड़ा विकास मंच द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की लड़की का विवाह करवाया गया। मंच के संरक्षक गगन चुघ ने बताया कि लड़की के पिता बीमारी के कारण बिस्तर पर है और माता सफाई करने का काम करती है। जिसके चलते परिवार के पास इतने संसाधन नहीं थे कि वो बेटी की शादी अच्छे तरीके से करवा सके। इस परिवार ने मंच के साथ शादी करवाने के लिए संपर्क किया, जिसके पश्चात मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी की मदद से लड़की की शादी का पूर्ण प्रबंध किया। जिस पर लड़की एवं लड़के के परिजनों ने मंच का आभार जताया। बता दें कि अरोड़ा विकास मंच इससे पूर्व 15 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी करवा चुका है। इस शादी में संस्था के युवा विंग के रविंदर कुमार ने 5 हजार रुपए का सहयोग दिया। इस मौके पर युवा विंग के प्रधान रजत छाबडा, सुभाष विज मौजूद थे।
मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए 9190000071 पर मिस्ड कॉल करें
फेसबुक पेज ‘पोषण अभियान फाजिल्का’ डीसी ने लांच किया
भास्कर न्यूज | फाजिल्का
देशभर में 8 मार्च से 22 मार्च तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े संबंधी डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह द्वारा जिला फाजिल्का में सही पोषण प्रति आम लोगों की जागरूकता के लिए जिला फाजिल्का का फेसबुक पेज (पोषण अभियान फाजिल्का) लांच किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म आम लोगों को जागरूक करने का आज के समय का बहुत ही सफलतापूर्वक प्रयास है। सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को सरकार द्वारा चलाए जाते अलग -अलग जागरूकता प्रोग्रामों बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। डिप्टी कमिश्नर संधू ने बताया कि पोषण अभियान एक प्रोग्राम न हो कर जन आंदोलन है जिस में स्थानीय संस्थाओं के जन प्रतिनिधि, राज के सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, आम जनता और निजी क्षेत्र की समूह भागीदारी को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि फेसबुक के संदेश सही पोषण संबंधी एक विशाल लहर बनाने में सहायता करेंगे। इस मौके स्वच्छ भारत प्रेरक साहिबदीप सिंह, सहायक सिविल सर्जन हरचन्द सिंह, सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार, मनोज कुमार मौजूद थे।
हैप्पी बर्थडे/ मैरिज एनिवर्सरी**
वंदिता
गौरव-रूबी।
सुनील सभ्रवाल-कंचन
वाइना
अमायरा
अबोहर में जैन नगरी रोड पर धरना लगाकर बैठे दुकानदार। -भास्कर
फंडा यह है कि  पैरेंटिंग, फिजिक्स की तरह है। माता-पिता की हर क्रिया की एक समान प्रतिक्रिया होती है। यदि आप पहले दिन से ही हर काम में पहले नंबर पर आने को महत्व देंगे, तो स्कूल खत्म होने तक सिर्फ अंक ही महत्वपूर्ण रह जाएंगे। फैसला आपका है।
**
एन. रघुरामन
मैनेजमेंट गुरु
raghu@dbcorp.in
 
सिमर बवेजा
डिप्टी कमिश्नर और जिला पुलिस प्रमुख ने आवा गांव पहुंच मॉक ड्रिल का लिया जायजा
9466733399 (फिरोजपुर), 9815575366 (मुक्तसर)