पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Shortness Of Breath Cough Sore Throat And Fever Are The Main Symptoms

सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गला खराब और बुखार हैं मुख्य लक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस संबंधी वर्कशॉप आयोजित

गुरु हरसहाए | सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब की हिदायतानुसार सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. नवदीप सिंह के आदेशानुसार सीएचसी गुरुसहाए में डॉ. बलवीर कुमार सीनियर मेडिकल अधिकारी की अगुवाई में कोरोना वायरस संबंधी वर्कशॉप की गई। एसएमओ ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाएं, संदिग्ध मरीज को अकेला रखा जाए। अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जाए, काेराेना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं। इस मौके पर बीईई बिकी सिंह आदि उपस्थित थे।

गिद्दड़बाहा | पुलिस कर्मचारियों को कोरोनावायरस संबंधी जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय कॉन्टीनेंटल रेस्टोरेंट में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डाॅ. हरलीन कौर और जिला स्वास्थ्य इंस्पेक्टर भगवान दास ने बताया कि कोरोना पशु-पक्षियों से मानव तक पहुंचा एक वायरस है, जो कि हमारे पड़ाेसी देश चीन से शुरू होकर अब तक 120 देशों में फैल चुका है। सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गला खराब और बुखार इस बीमारी से पीड़ित होने के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि केवल उन मरीजों को ही कोरोना वायरस से प्रभावित समझा जा सकता है, जो पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से प्रभावित 66 देशों में से किसी देश की यात्रा करके आया हो या फिर कोरोना वायरस से पीड़ित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया हो। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए हमें अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन के साथ दिन में कई बार अच्छी तरह धाेएं, हाथों के साथ अपने मुंह, नाक, कान और आंखों को न छूओ। हर घंटे में दो बार गर्म पानी की दो-दो घूंट भरीं जाएं, लोगों की भीड़ में जाते समय अपने मुंह व नाक को साधारण कपडे के साथ ढंक कर रखा जाये। इस अवसर पर गिद्धड़बाहा के डी.एस.पी. गुरतेज सिंह संधू, एसएचओ कृष्ण कुमार, एसएचओ कोटभाई अंग्रेज सिंह आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...