पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Zira News Smart Computer Lab Installed In Shaheed Gurdas Ram Sarkar Kanya Senior Secondary Smart School

शहीद गुरदास राम सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहीद गुरदास राम सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा में समूह अध्यापकों के सहयोग से बनाई गई स्मार्ट कंप्यूटर लैब का उद्घाटन जीरा के विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने किया। स्कूल प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने बताया कि इस स्मार्ट कंप्यूटर लैब में किसी भी हाइटेक कंप्यूटर लैब की तरह सुविधाएं मौजूद हैं। यह कंप्यूटर लैब एक लिसनिंग लैब के तौर पर भी उपयोग की जा सकती है। उद्घाटन करते समय महेंद्र जीत सिंह चेयरमैन, सरबजीत कौर प्रधान नगर कौंसिल जीरा, हरीश तांगड़ा वॉइस प्रधान नगर कौंसिल, बलविंदर सिंह बुट्टर वाइस चेयरमैन, अश्ववनी सेठी, कमल अरोड़ा, गुरमीत सिंह शीरा, उप जिला शिक्षा अफसर सुखविंदर सिंह, प्रिंसिपल चमकौर सिंह, नरेंद्र कुमार निंदी, मितर पाल सिंह इत्यादि विशेष रूप में उपस्थित थे। उद्घाटन उपरांत समागम किया गया। स्कूल की छात्राओं ने वेलकम गीत तथा नैतिक कदरों का सम्मान करते हुए गीत पेश किए। विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने पंजाब के समार्ट सकूलों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल तथा स्टाफ के सहयोग से किए गए स्कूल विकास कार्यों की सराहना की और स्कूल की सभी जरूरतों को पूरा करने का विश्वास दिलाया। प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने स्कूल में किए गए विकास कार्यों का वर्णन किया और पूरे कार्यों के लिए स्कूल के स्टाफ अध्यापकों तथा छात्रों की भरपूर सराहना की। स्टेज सेक्रेटरी विमल तिवारी लेक्चरर के अलावा अजय कुमार लेक्चरर, रेखा देवी लेक्चरर, निर्मलजीत कौर लेक्चरर, सुदेश कुमारी, परमजीत कौर, सुखदीप सिंह, रवनीत कौर, गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, दिनेश कुमार, रमनदीप कौर इत्यादि उपस्थित थे।

शहीद गुरदास राम सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल जीरा में स्मार्ट कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते विधायक कुलबीर सिंह जीरा।
खबरें और भी हैं...