पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Students Made A Car Battery Booster By Taking A Concept From The Science Book Without Cable It Would Be Charged

विद्यार्थियों ने साइंस की बुक से कांसेप्ट लेकर बनाया कार बैटरी बुस्टर, बिना केबल होगी चार्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इलेक्ट्रिक कार को इलेक्ट्रिक सर्किट के माध्यम से चार्ज करने के उद्देश्य से डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने कार बैटरी बुस्टर प्रोजेक्ट बनाया है। स्कूल में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब में विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा वॉयरलेस बनाए गए इस प्रोजेक्ट की हर जगह खूब प्रशंसा हो रही है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थी अनेक प्रतियोगिताओं में सीमावर्ती जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।

कक्षा दसवीं के अमनप्रीत सिंह व गुरकरण सिंह ने बताया कि एटीएल इंचार्ज उमेश बजाज की मदद से एक चार्जिंग पैड बनाया है। दसवीं कक्षा में विज्ञान की पुस्तक से ही इसका कांसेप्ट लिया था कि इलेक्ट्रो मैगनेटिक इंडक्शन से विद्युत बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस पैड को कार पार्किंग की जगह पर लगाया जाता है और जब कार उस जगह पर आकर खड़ी होगी तो बिना किसी तार के चार्ज होनी शुरू हो जाएगी। इसमें किसी भी तरह का प्लॅग या वॉयर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा उन्होंने कहा कि चुंबक की वजह से विद्युतीय ऊर्जा बनाई जा सकती है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में उन्हें 3 माह लगे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से जहां पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा तो वहीं पेट्रोल की भी बचत होगी। इलेक्ट्रिक ऊर्जा के माध्यम से जब गाड़ी चलेगी तो उसकी स्पीड में तेजी आने के अलावा मशीनरी लंबे समय तक कार्य करती रहेगी। विद्यार्थियों द्वारा बनाएं इस प्रोजेक्ट को तीन विभिन्न स्थानों पर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

उमेश बजाज ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा अभी तक 22 से ज्यादा प्रोजेक्ट बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लगातार की जा रही खोज के माध्यम से लगता है कि डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल भविष्य के वैज्ञानिक तैयार कर रहा है जोकि आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट बनाकर देश की उन्नति में अहम योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा सोलर वॉटर प्यूरीफॉयर, मोटर अलार्म, इंटीग्रेटिड फलश शिंक टैंक, रिजनरेटर के अलावा इन दिनों गोकोर्ट बनाने की कोशिश में लगे हैं।

ये मिले पुरस्कार

सिटी मॉल चंडीगढ़ में आयोजित ग्रैंड रोबोटिक्स चैलेंजिस में तीसरा पुरस्कार, जंझेरी में आयोजित इगनिटर 2019 में द्वितीय स्थान व नगद पुरस्कार, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में साइंस फैस्ट 2019 में तृतीय सथान व नगर पुरस्कार, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित साइंस आऊटरीच प्रोग्राम में तृतीय स्थान व कैश प्राइज, इंस्पॉयर अवार्ड मानक 2019 में डिस्ट्रिक विनर प्रथम पुरस्कार, संगरूर में आयोजित पंजाब चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2020 में प्रथम पुरस्कार, जालंधर में आयोजित फिजिक्स एक्सपो 2020 में द्वितीय पुरस्कार, स्क्रैपलेब्स में देश के 50 प्रमुख स्कूलों में अपना स्थान बनाया, कैरियर गुरू अवॉर्ड में सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान व तकनीक के प्रति प्रोत्साहित करने हेतू कैरियर गुरू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार बैटरी बुस्टर प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...