- Hindi News
- National
- Firozpur News Taking Care Of Plants Keeping In Mind The Weather And Planting New Plants Dc
मौसम को ध्यान में रखते हुए पौधों की देखभाल करें व नए पौधे लगाएं : डीसी
डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके निवास स्थान से लेकर हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक तक सड़क के दोनों और अमलतास और जरकंडा के पौधे लगाए गए थे, जिनकी देख-भाल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी पौधों की सही देखभाल करें और जरूरत के मुताबिक पानी देने के अलावा खराब पौधों की जगह नए पौधे लगाए।
डिप्टी कमिश्नर ने जिला विकास और पंचायत अधिकारी को भी यह हिदायत दी की कि उनकी ओर से नरेगा स्कीम के अंतर्गत वनमित्र नियुक्त किए जाएं जिससे पौधों की सही देख-भाल हो सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग को कहा कि स्कूलों की ओर से इस काम में अपना सहयोग दिया जाए और वन मित्रों को स्कूलों के साथ अटैच कर दिया जाए जिससे अच्छी तरीके के साथ पौधों की देख-भाल हो सके। उन्होंने कहा कि यदि हम इन पौधों की संभाल सही ढंग के साथ करेंगे तो यह पौधे जब वृक्षों में बदलेंगे तो इस के साथ न केवल गांवों और शहरों का वातावरण हरा -भरा रहेगा बल्कि बढ़ रहे प्रदूषण में भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारों के वातावरण को हरा -भरा बनाए रखने के लिए पौधों की संभाल बहुत जरूरी है, इस लिए विभिन्न विभाग और समाज सेवी संस्थाएं इन पौधों की देख -रेख करने में अपना विशेष योगदान डालें।