भाषण में तरनप्रीत, निबंध लेखन मेंनेहा, कविता मुकावले में संध्या फर्स्ट
स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज के प्राचार्या डाॅ. रेखा सूद हांडा के दिशा-निर्देशाधीन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पंजाबी विभाग की अध्यक्ष डाॅ. इंद्रजीत कौर की देखरेख में अमृता प्रीतम साहित्य सभा द्वारा महान कवित्री अमृता प्रीतम के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अमृता प्रीतम यादगारी सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें अलग-अलग कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रिंसिपल ने बताया कि सुंदर लिखाई मुकाबले में आंचल, पूजा, प्रिया ने पहला, लवदीप, सिमरन, योगिता ने दूसरा व स्नेहा, शीनम, रीया, मुस्कान, परमिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हरमन, पैरी, शीना, कुसुम, कंचन, गौरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में नेहा सोनी प्रथम, सतवीर कौर द्वितीय तथा रवीना व नवरीत कौर तृतीय स्थान पर रही, जबकि नेहा व दलजीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार पर कब्जा जमाया। कवितोच्चारण में संध्या ने पहला, तरनप्रीत कौर ने दूसरा तथा प्रिया व चंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ममता व ऊषा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण में तरनप्रीत कौर प्रथम, डिम्पल द्वितीय तथा पूजा व नवरीत कौर तृतीय रही, जबकि सावित्री, नेहा सोनी व लवप्रीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार पर कब्जा जमाया। एमए की छात्राओं के लिए विशेष रूप से आयोजित पुस्तक रिव्यू मुकाबले में नेहा सोनी पहले, शीना दूसरे तथा नवदीप व प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। अमृता प्रीतम यादगारी सप्ताह के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेते हुए काॅलेज प्रिंसीपल डा. रेखा सूद हांडा सहित समूह स्टाफ ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार भेंट करके सम्मानित किया।
विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्या डाॅ. रेखा सूद हांडा व अन्य स्टाफ।