चक घुबाई में अवैध खनन का दौरा करने पहुंची टीम
ममदोट| विधान सभा हलका फिरोजपुर देहाती के ब्लाक ममदोट के समीपवर्ती गांव चक्क घुबाई उर्फ तरांवाली में पुलिस थाना ममदोट से महज तीन किलो मीटर की दूरी पर पिछले करीब दो माह से बड़े स्तर पर रेत की हो रही नाजायज माइनिंग का मीडिया की तरफ से पर्दाफाश किए जाने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और माइनिंग विभाग की टीम रेत के खड्डे का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि माइनिंग विभाग के अधिकारियों की तरफ से रेत के खड्डों की लंबाई चाैड़ाई और गहराई की माप की गई है। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की तरफ से इस नाजायज तौर पर हो रही माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रेत खनन वाली जमीन की मालकी के बारे में जानने के लिए नायब तहसीलदार ममदोट को लिखित तौर पर लिखा गया है और जमीन की मालकी संबंधित रिपोर्ट आने पर रेत का नाजायज कारोबार करने वाले रेत माफिया की पहचान करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंधित जब विक्रमजीत गुम्बर नायब तहसीलदार ममदोट के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनको माइनिंग विभाग की तरफ से अभी तक गांव चक्क घुबाई उर्फ तरांवाली में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई सबंधी पता लगा है और उच्चाधिकारियों की ओर से जिस तरह की भी जानकारी मांगी जाएगी रिपोर्ट का जवाब बना कर दफ्तर भेज दिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक माइनिंग विभाग की तरफ से रेत के नाजायज खनन पर की गई कार्रवाई के बाद खड्डे वाली जमीन के मालिक की तरफ से आगे वाली किसी बड़ी कार्रवाई के डर से खड्डे को मिट्टी डालकर बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है।