पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mamdot News The Perfect Satguru Is The One Who Is Able To See God The Identity Of The Guru Is His Knowledge Sadhvi Divasha Bharati

पूर्ण सतगुरु वह है जाे ईश्वर का दर्शन कराने में समर्थ हाे गुरु की पहचान उसका ज्ञान है : साध्वी दिवेशा भारती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}शिव विवाह प्रसंग में भोलेनाथ व मां पार्वती की झांकी सजाई गई

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री दुर्गा मंदिर ममदोट में चल रही शिव कथा के अंतिम दिवस की कथा में श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या कथा व्यास साध्वी दिवेशा भारती ने अपने विचारों में कहा कि महादेव यहां एक ओर सज्जन व्यक्ति पर कृपा लुटाते हैं वहीं दूसरी ओर दुष्टों के लिए काल बन जाते हैं। प्रभु को छल कपट से कभी भी प्राप्त नहीं किया जा सकता। प्रभु को निर्मल मन बहुत पसंद है। सत्संग द्वारा मन को निर्मल किया जा सकता है और सत्संग से ही विवेक की प्राप्ति होती है। साध्वी जी ने गुरु की परिभाषा बताते हुए कहा कि पूर्ण सतगुरु वह हैं जो ईश्वर का दर्शन करवाने में समर्थ हो। गुरु की पहचान किसी बाहरी वेश-भूषा, जाति, भीड़ आदि से नहीं करनी चाहिए। गुरु की पहचान उसका ज्ञान है। कथा में शेर सिंह गहरी, हरबंस सिंह चेयर मैन ब्लाक समिति मामदोट, प्रिंस जीत सिंह पूर्व सरपंच, अनिल धवन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कथा में विशेष रूप से बीएसएफ से देवेंदर शर्मा सूबेदार मेजर, रामरूप, धर्मवीर सिंह व अभिलाख सिंह शामिल हुए। साध्वी बहनों के द्वारा सुमधुर भजनों का गायन किया गया। कथा में शिव विवाह प्रसंग के समय भोलेनाथ व मां पार्वती की सुंदर झांकी भी सजाई गई। सभी भक्तजनों ने नाच गाकर शिव विवाह की खुशी को व्यक्त किया। श्री नव दुर्गा भजन मंडली ने मालाओं और सम्मान चिह्न प्रदान कर कथा व्यास व संत समाज का अभिनंदन किया। प्रिंस जीत सिंह, परमिंदर सिंह, जितेन्द्र नारंग, भगवान शर्मा ने भी संत समाज का अभिनंदन किया। स्वामी धीरा नंद जी ने श्री दुर्गा मंदिर व श्री नव दुर्गा भजन मंडली का कथा में सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। कथा के बाद मंगल आरती का गायन किया गया। सारी संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। आयोजन समिति की ओर से भगवान दास शर्मा, हरबंस सिंह, प्रिंस जीत सिंह, परमिंदर सिंह, जितेंदर नारंग, गुलशन नारंग, राजू, लखविंदर, नवदीप शर्मा, मनीष बजाज आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था को बहुत ही अच्छे से सम्पूर्ण किया।

}सभी भक्तजनों ने नाच गाकर लिया आशीर्वाद

शिव कथा के समापन पर आयोजन में बेहतर सहयोग देने वालों को सम्मानित करते स्वामी धीरा नंद जी।

कार्यक्रम में झांकी प्रस्तुत करते बाल कलाकार।
खबरें और भी हैं...