- Hindi News
- National
- Abohar News The Professors Burnt Copies Of Degrees Demonstrations Came In Support
प्रोफेसरों ने डिग्रियों की कापियां जला किया प्रदर्शन, ज्याणी समर्थन में आए
पेंडू विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में बीडीपीओ निर्मल सिंह के नेतृत्व में जागरूकता सेमिनार लगाया, जिसमें सीतो सब तहसील की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के पंचों, सरपंचों, पंचायत सचिवों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार में मुख्यातिथि लोक अदालत के सदस्य व सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का थे। जबकि विशेष मेहमान जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबाेज, पीएनबी फाजिल्का के एफएलसी जसपाल सिंह, रिसोर्स पर्सन बलराज सिंह थे। सेमिनार की अध्यक्षता मास्टर ट्रेनर कैप्टन रूपचंद ने की। सिक्का ने पंजाब अपराध पीड़ित मुआवजा स्कीम 2017 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अपराध पीड़ित मुआवजा कमेटी जिला व राज्य स्तर पर गठित की गई है, जिसमें अपराध पीड़ित व उस पर निर्भर व्यक्ति मुआवजा हासिल कर सकता है। जिन केसों में अपराधी की पहचान न हो सके, उसमें अपराध से छह महीने के अंदर पीड़ित व उसपर निर्भर व्यक्ति पंजाब कानूनी अथारिटी या जिला कानूनी अथारिटी को अपना क्लेम पेश कर मुआवजा ले सकता है। एडवोकेट कंबोज ने कहा कि पीड़ित व उन पर निर्भर व्यक्तियों को अब इस स्कीम के तहत तेजाब हमले के शिकार व्यक्ति के कम से कम 3 लाख रुपए (100 फीसदी मेडिकल डॉक्टरी इलाज मुफ्त), तेजाब हमले के कारण मौत होने पर 5 लाख, बलात्कार के शिकार व्यक्ति को 3 लाख, नाबालिग के शारीरिक शोषण के शिकार होने पर 2 लाख रुपए, मानव तस्करी के पीड़ित को 1 लाख रुपए, मृतक के निर्भर को 2 लाख रुपए, स्थाई तौर पर अपाहिज को 2 लाख रुपए, आंशिक रूप में अपाहिज व्यक्ति को अगर उसकी अपंगता 40 से 80 फीसदी तक हो तो 1 लाख रुपए, भ्रूण के नुकसान के पीड़ित को 50 हजार रुपए व जलने के कारण 25 फीसदी से अधिक शारीरिक नुकसान के पीड़ित को 2 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
एफएलसी जसपाल सिंह ने बैंक से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे बताया। इस दौरान गांव दुतांरावाली के सरपंच सुरेंदर कुमार, बहावल बासी के सरपंच चौधरी लाल, बजीतपुर भोमा के सरपंच तरसेम सिंह, भागसर के सरपंच रविंद्र कुमार, बहाववाला के सरपंच राज सिंह, सरदारपुरा के सरपंच कृष्ण कुमार, पंचायत सचिव जगदीश सिंह, राम र|, कुलवंत सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरमीत सिंह जेई आदि मौजूद थे।
नशा रोकने में सरकार विफल : अरुण नारंग
भास्कर न्यूज | अबोहर
युवाओं में बढ़ रही नशे के प्रवृति को देखते हुए विधायक अरुण नारंग ने सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। उन्होंने मनोरोग चिकित्सक से बातचीत की और मरीजों से भी मुलाकात की।
विधायक नारंग ने कहा कि अबोहर शहर में अवैध शराब के अलावा चिट्टे का कारोबार काफी ज्यादा हो रहा है लेकिन पुलिस और सरकार इस पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। विधायक ने कहा कि इतना बड़ा कारोबार राजनेताओं के संरक्षण के बिना नहीं चल सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राजनेताओं की कठपुतली बना हुआ है। विधायक ने कहा कि चिट्टे की बिक्री इतनी बढ़ चुकी है कि यह कई घरों के चिराग बुझा चुका है। अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डा. महेश ने उन्हें बताया कि उनकी ड्यूटी सप्ताह में 2-3 दिन अबोहर अस्पताल में होती है क्योंकि अन्य दिनों में उन्हें जिला फाजिल्का के 9 अस्पतालों में ड्यूटी देनी पड़ती है। विधायक ने केंद्र में भर्ती मरीजों से बात की। मरीजों ने उन्हें बताया कि अस्पताल में एक ही डॉक्टर होने के कारण उन्हें ओपीडी व दवा के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा अस्पताल में दवाओं की भी कमी है, जिस कारण बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही है।
विधायक ने कहा कि वह जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अस्पताल में नशे के आदी मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त डाॅक्टर नियुक्त करने और दवाएं उपलब्ध की मांग करेंगे। इसके अलावा वह नशे के इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे।
विधायक ने गांवों का दौरा कर गेहूं की फसल के नुकसान का लिया जायजा
भास्कर न्यूज | जलालाबाद
तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे मुरझा दिए हैं। इस बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक रमिंदर आवला ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी और पंच सरपंच भी थे।
विधायक ने गांव झोटियांवाली, तंबूवाला, बुर्ज हनूमानगढ़, ढाणी बूटा सिंह, कुहाड़ा वाला, मुरादवाला सहित अन्य गांव का दौरा करके फसलों का जायजा लिया गया। किसानों ने विधायक रमिंदर आवला को फसल के नुकसान की जानकारी दी व उनसे मांग की कि उनको सरकार से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। विधायक रमिंदर आवला ने किसानों की मुश्किलें सुनने के बाद विश्वास दिलाया कि वह इस संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि खराब हुई फसल की गिरदावरी करके योग्य मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द रिपोर्ट तैयार करके डीसी कार्यालय भेजें ताकि किसानों को मुआवजा मिल सकें।
पिकअप की टक्कर से महिला की मौत पर चालक पर मामला दर्ज
फाजिल्का | अरनीवाला पुलिस ने पिकअप की टक्कर से महिला की मौत होने पर चालक पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि टाहली बोदला वासी सुरिंदर कुमार ने बयान दिया था कि 12 मार्च को उसकी प|ी अनीता रानी और चार साल की बेटी स्कूटी से गांव सड़ियां से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव माहूआना बोदला के नजदीक फाजिल्का की तरफ से आई अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक उसकी प|ी को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसकी प|ी की मौत हो गई और उसकी बच्ची भी घायल हो गई। उसकी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने उक्त आरोपी पर धारा 304ए, 279, 337, 338, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जिंदगी बहुत कीमती है,इसे पूरी तरह जिएं
य दि आपके आसपास कोई बच्चा अवसाद ग्रस्त हो और आप उसे प्रेरित करना चाहते हैं, तो आप उसे वियतनाम के 10 वर्षीय डांग वान ख्यूएन की कहानी सुना सकते हैं, जो अब तक की सबसे अच्छी कहानी है।
दो साल पहले 15 नवंबर को डांग उत्तरी तुयेन क्वांग प्रोविंस स्थित अपने स्कूल में पढ़ रहा था, तभी उसके चाचा दौड़ते हुए कक्षा में आए और बताया कि उसके पिता का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। डांग कांपने लगा और अपने आंसू रोक लिए। सिर झुकाए उसने शिक्षक से तीन दिन की छुट्टी मांगी। फिर उसने अपनी पुरानी साइकिल से तीन किलोमीटर तक का पहाड़ी रास्ता पार किया। घर पर उसके चाचा और पड़ोसियों ने उसके पिता की फोटो ढूंढने में मदद की।
कुछ लोगों का कहना है कि कम उम्र में ही उसकी मां की मृत्यु हो गई थी, जबकि कुछ का कहना है कि उसकी मां ने पिता से अलग होने के बाद दोबारा शादी कर ली थी और उनके गांव से 60 किलोमीटर दूर चली गई थी। इसलिए उसे अपनी दादी के साथ रहना पड़ा, जबकि उसके पिता शहर में दूर मजदूरी करने जाते थे। गांव से दूर काम करते हुए उन्हें पांच साल हो गए थे। डांग अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से अपने पिता पर और दैनिक भोजन के लिए दादी पर निर्भर था। कुछ समय बाद उसकी दादी का निधन हो गया। उसकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं होने से वह घर में अकेला रह गया। पिता के निधन की खबर ने उसे पूरी तरह अकेला कर दिया। वह अपने चाचाओं को परेशान नहीं करना चाहता था, क्योंकि वे भी गरीब ही थे। ऐसे में शहर से शव लाने और अंतिम संस्कार के लिए उसके शिक्षकों ने पैसे इकट्ठा किए थे। दादी व पिता की मृत्यु के बाद उसने जल्द ही सभी काम खुद करना सीख लिया था।
रोजाना सुबह पांच बजे उठकर वह पिता की तस्वीर देखता है, कंबल और चटाई तह करके कोने में रख देता है। उसके घर में इसके अलावा और कुछ नहीं है। छत और फर्श में छेद हैं। उसकी संपत्ति में कुछ बर्तन, टोकरी और अन्य लोगों द्वारा हाल में दिए गए कटोरे शामिल हैं। पैसे कमाने के लिए फावड़ा लेकर वह पांच किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर जाता है। वहां कसावा की जड़ें खोदता है और उसे बेचता है। अपने में रहना और स्वयं के खाने के लिए सब्जियां उगाना, यह समय के साथ उसकी आदत बन गई है। वह आसपास उपलब्ध खेतों में काम करता है, भोजन के लिए सब्जियां उगाता है और खाने की अन्य चीजें खोजता है। ऐसा कई बार होता है जब ठंडी, तूफानी हवाएं उसके छोटे से घर की दीवारों से टकराती हैं और रात हो या दिन, वह अपनी चटाई पर पड़ा कांपता रहता है। डांग को पड़ोसी, परिचितों और अजनबियों से भी उसे गोद लेने के प्रस्ताव आ चुके हैं, लेकिन वो हमेशा इनकार कर देता है।
डांग के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर उसकी कहानी और वीडियो को शेयर किया जो वायरल हो गया। इससे दुनियाभर के लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद से कई लोगों ने उसे आर्थिक मदद और वस्तुएं उसे भेजी हैं। उसने यह दान स्वीकार कर लिया, लेकिन गोद लिए जाने प्रस्ताव को इनकार कर दिया। उसे लगता है कि वह स्वयं अपनी देखभाल करने में सक्षम है। इस तरह जीना वाकई में कठिन है, लेकिन डांग इसका आदी हो चुका है। अच्छी बात यह है कि इतना कठिन जीवन जीने के बावजूद उसने एक भी दिन स्कूल मिस नहीं किया। वह रोजाना जल्दी उठकर अपने काम निपटाता है, फिर साइकिल से स्कूल जाता है। घर लौटकर रोजमर्रा के काम करता है। इतनी कम उम्र में ही डांग काफी जिम्मेदार बन गया है।
फंडा यह है कि डांग जानता है कि जिंदगी बहुत कीमती है और इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इन सबसे लड़ना और जिंदगी पूरी तरह से जीना एक अच्छे इंसान की निशानी है।
जंडवाला हनवंता में गलियों का निर्माण कार्य शुरू
भास्कर न्यूज | अबोहर
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील कुमार जाखड़ के निर्देशानुसार शहर एवं गांवों में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने गांव जंडवाला हनवंता में 30 लाख रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार बिना भेदभाव शहर के हर इलाके और हर गांव में विकास कार्य करवा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर 10 सालों में अकाली-भाजपा सरकार अबोहर इलाके के साथ सौतेला व्यवहार न करती तो आज इन गांवों की दशा सुधरी होती। अकाली सरकार ने इस इलाके में विकास न करवाकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। अब कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य शुरू करवा दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी कांग्रेस सरकार आई है, इलाके के रुके कार्य हुए हैं। इसी कड़ी के तहत गांव जंडवाला हनवंता में 5 गलियों के निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया है। इस मौके पर सरपंच गगनदेव, पिरथी, यूथ कांग्रेस के उपप्रधान अनिल सेवटा, राम प्रकाश, अमृतपाल, श्यामसुंदर, इंद्रमोहन, अजय कुमार, नंदराम, प्रकाश, राम कुमार, सोहन लाल, प्रिंस, गुरजिंदर, पाल सिंह, बृजलाल, साधूराम आदि गांववासी मौजूद थे।
डेपो ने नशा विरोधी सेमिनार में छात्रों को किया जागरूक
भास्कर न्यूज | जलालाबाद
गांव संतोख सिंह वाला में डेपो सेमिनार लगाया गया, जिसमें नशे के खिलाफ चलाई मुहिम व नशे के बुरे प्रभावों के बारे बच्चों और आम लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने को प्रेरित किया गया।
जीएलटी लखविंदर सिंह और कश्मीर चंद ने बताया कि नशा रहित जिंदगी जी कर हम भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नौजवानों को सही रास्ते के डालने के लिए सरकार युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है और हमें सभी को मिलकर नशे को खत्म करना होगा। इस मौके पर नौजवान बच्चों व सूझवान विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वह जीवन में नशा नहीं करेंगे और अपने आसपास में रहते लोगों को भी नशे से दूर रहने को प्रेरित करेंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच राज सिंह, हंसा सिंह, सरवन सिंह, अशोक सिंह सहित थाना सदर के स्टाफ मेंबर मौजूद थे।
एमकॉम सेमेस्टर 1 के रिजल्ट में अंकिता काॅलेज में अव्वल
अबोहर | गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज का एमकॉम सेमेस्टर-1 का रिजल्ट शानदार रहा। प्राचार्या डा. रेखा सूद हांडा ने बताया कि छात्रा अंकिता ने 76.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 74.85 प्रतिशत अंक लेकर संजना व 73.42 प्रतिशत अंक लेकर उन्नति बिश्नोई ने कॉलेज में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया 28 प्रतिशत छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक व 88 प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्या ने कॉमर्स विभागाध्यक्ष डा. मनोज फुटेला और एसके मोंगा और छात्राओं को बधाई दी।
सड़क पर मिला मोबाइल लौटाया
फाजिल्का | क्षेत्र में ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। उपनेजा टेलीकाम के संचालक अंकुश कुमार ने बताया कि राधा स्वामी कालोनी निवासी उसके दोस्त सूरज कुमार को घंटाघर के समीप गली चौधरियां वाली में वीवो वाई-15 मोबाइल फोन सड़क पर गिरा मिला। सूरज कुमार मोबाइल उनकी दुकान पर ले आया। उन्होंने फोन के मालिक मनी निवासी आनंदपुर मोहल्ला को फोन करके बात की और अपना पहचान पत्र लेकर आने को कहा। जिसके बाद मनी उसकी दुकान पर पहुंचा और कागजात देखने के बाद मोबाइल उसे लौटा दिया गया। इससे फाजिल्का के लोगों की ईमानदारी की एक ओर मिसाल सामने आई है।
लायंस क्लब विशाल का 36वां आंखों का जांच कैंप 22 को
भास्कर न्यूज | फाजिल्का
लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा लाला मुंशी राम अग्रवाल और मोहन लाल नागपाल की याद में 36वां आंखों का जांच एवं फैको ऑपरेशन कैंप 22 मार्च को दुख निवारण श्री बाला जी धाम में लगाया जाएगा।
क्लब के प्रधान ओपी सचदेवा और कैंप के चेयरमैन एडवोकेट रितेश गगनेजा ने बताया कि कैंप लाला मुंंशी राम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, नितिन नागपाल व सन्नी नागपाल के सहयोग से लगाया जाएगा। कैंप में लायंस आई केयर सेंटर जैतो मंडी के माहिर डाक्टर मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। जिन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन होने लायक पाए गए, उनका जैतो मंडी स्थित लायंस आई केयर सेंटर में फैको तकनीक से ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप में मरीजों को भोजन, दवाएं, ऐनकें क्लब द्वारा दी जाएंगी। मरीजों को जैतो मंडी ले जाने व लाने का प्रबंध भी क्लब करेगा। उन्होंने बताया कि कैंप के को-चेयरमैन अभिनंदन बाघला, एडवोकेट गौरव नागपाल होंगे। परविंदर सिंह छाबड़ा और मनोज नारंग प्रोजेक्ट एडवाइजर होंगे।
वायरस से निपटने को बनाया गोकृपा पंचगव्य सुरक्षा चक्र
फाजिल्का | गोसेवा व मानवता की सुख-समृद्धि में कार्यरत श्री नारायण वेलफेयर सोसायटी द्वारा गांव जट्टवाली में संचालित श्री नारायण गोसेवा धाम मंदिर में किसी भी वायरस से सुरक्षा के लिए अचूक व रामबाण गोकृपा पंचगव्य सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. रोशन लाल ठक्कर ने बताया कि पंचगव्य युक्त इन सुरक्षा चक्र के जलाने से हानिकारक जीवाणुओं का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये सुरक्षा चक्र किसी भी प्रकार के वायरस से रक्षा करेगा। देसी गोमाता के प्राप्त गव्य हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सभी को देसी गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।
पंच-सरपंचों को योजनाएं बता किया जागरूक
एन. रघुरामन, मैनेजमेंट गुरु [raghu@dbcorp.in]
वेतन के लिए सफाई सेवकों ने 13वें दिन भी की हड़ताल
मंच ने ब्लड बैंक की इंचार्ज डाॅ. सोनिमा का किया सम्मान
भास्कर न्यूज | अबोहर
नगर निगम के सफाई सेवक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी और न किसी राजनेता ने उनकी तरफ ध्यान दिया। सफाई सेवकों ने सोमवार को शहर में रोष मार्च निकालने का निर्णय किया।
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि इतने दिनों तक की गई हड़ताल के बावजूद उनकी वेतन जारी नहीं की जा रही। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती। शहर में सफाई का काम बिल्कुल बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन व राजनेताओं द्वारा उनकी सुध न लेने के रोष स्वरूप सोमवार को शहर में रोष मार्च निकाला जाएगा और मंगलवार को जिला फाजिल्का के जिला चेयरमैन, प्रधान व जिला महासचिव जिले के डीसी को मांगपत्र सौंपेगे। इसके बावजूद उनका वेतन जारी न किया गया तो पूरे जिले भर में सफाई का काम बंद कर दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने 10 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश वाले दिन काम नहीं करेगा। लेकिन अबोहर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां के अधिकारी बिना किसी मंजूरी के नाजायज काम करने में जुटे हुए थे। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में निगम के अधिकारियो से पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब देने की बजाए उनसे अभद्र व्यवहार किया। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी सोमवार को शहर में रोष मार्च निकालेंगे।
03
बठिंडा, रविवार 15 मार्च, 2020 |
फािजल्का . जलालाबाद**
बीडीपीओ कार्यालय में पंच-सरपंचों के साथ विभागीय अधिकारी।
सिविल अस्पताल में डॉ. महेश से बातचीत करते विधायक अरुण नारंग।
विधायक ने सिविल अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र का दौरा कर मरीजों से की बातचीत
बारिश से खराब हुई फसल का जायजा लेते विधायक रमिंदर आवला।
 मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए 9190000071 पर मिस्ड कॉल करें।
मैनेजमेंट फंडा**
कल शहर में रोष मार्च करने का किया फैसला
अबोहर के नगर निगम कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई सेवक।
कांग्रेस सरकार बिना भेदभाव हर इलाके और गांव में विकास करवा रही है : संदीप जाखड़
जंडवाला हनवंता गांव में विकास कार्य शुरू करवाते संदीप जाखड़।
नशा विरोधी सेमिनार में डेपो, साथ हैं विद्यार्थी।
गोपीचंद कॉलेज की मेधावी छात्राएं।
अबोहर | पंजाबी सभ्याचार मंच के सदस्यों ने सिविल अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डाॅ. सोनिमा छाबड़ा को उनकी अच्छी सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया। मंच के अध्यक्ष गुरचरण सिंह गिल ने कहा कि डा. सोनिमा रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक करने में भी वह अहम योगदान दे रही हैं। गिल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार समाज हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि डा. सोनिमा छाबड़ा आंखों के विशेषज्ञ डा. बीके छाबड़ा की पुत्रवधू हैं। डा. सोनिमा ने मंच के प्रधान गिल का धन्यवाद किया। इस मौके पर एसएमओ डा. युधिष्ठिर चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. साहब राम, लेबोरेटरी इंचार्ज शमशेर सिंह और अंकुश छाबड़ा मौजूद थे।
पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी को मांगपत्र सौंपते गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर्स।
भास्कर न्यूज | फाजिल्का
सरकारी काॅलेज गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर्स संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर पंजाब के 48 सरकारी कॉलेजों को बंद करके की जा रही हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। शनिवार को धरने में कमेटी के मेंबरों ने अपनी डिग्रियों की कापियां जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कमेटी के सदस्य प्रो. वीरपाल कौर ने प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां कोराेना वायरस’ से भी खतरनाक है, जो शैक्षणिक विभागों को खत्म करके आने वाली पीढ़ियों का नाश कर रही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने भी गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों की मांगों का समर्थन किया। वह सहायक प्रोफेसरों की हड़ताल में पहुंचे और उनकी मांगे तुरंत मानने के लिए पंजाब सरकार से अपील की। ज्याणी ने कहा कि गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर इस कालेज में बरसों से पढ़ा रहे हैं। इन्होंने सरकारी एमआर कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दी। इनकी बदौलत विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम अच्छे आए। अगर अब सरकार उन्हें निकालती है तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई शर्त रखना चाहती है तो नई नौकरी निकालते वक्त रखनी चाहिए। जो लगातार शिक्षा दे रहे हैं, उन्हें बेरोजगार करना कहां का न्याय है। सरकार यह शर्त भी रख सकती है कि जो गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर कॉलेज में 5 या 7 साल से शिक्षा दे रहा है, उन्हें पक्का किया जाए। पंजाब सरकार को अपनी जुबान पर खरा उतरते हुए घर घर नौकरी का वादा निभाते हुए गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों को रेगुलर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों के साथ खड़े हैं और पंजाब में अकाली भाजपा सरकार आने पर उन्हें पक्का किया जाएगा।
इस मौके पर गेस्ट फेकल्टी प्रोफेसर्स ने कहा कि वे 15-16 वर्षों से नाममात्र वेतन पर रेगुलर प्रोफेसरों की तरह अपनी जिम्मेदारी तनदेही से निभा रहे हैं। उनको पंजाब सरकार के निर्देश पर योग्य प्रणाली के रा नियुक्त किया गया था और आज जब उनको लाभ देने का समय आया तो नादरशाही फरमान जारी करके उनको आयोग माना जा रहा है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे सरकार ने न मानी तो वे अपने संघर्ष को तेज करेंगे। इस दौरान प्रो. शमशेर सिंह, प्रो. सौरव, प्रो. तलविंदर सिंह, प्रो. प्रवेश शर्मा, प्रो. ओनिका कंबोज, प्रो. ममता ग्रोवर, प्रो. दिव्या, प्रो. रणजीत कौर सिंह मनोज झींझा, पूर्व मंत्री के पीए बलजीत सहोता, सुनील कश्यप आदि मौजूद थे।