इनका कचरा इनकी जिम्मेदारी नहीं
नगर कौंसिल की चेतावनी : अगर लोगों ने जल्द जुर्माना न भरा तो आगामी जिला लोक अदालत में चालान पेश किए जाएंगे
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बीते वर्ष नगर कौंसिल की ओर से सड़क व गली मोहल्ले में कचरा फेंकने, मलबा गिराने व पानी का दुरुपयोग करने वालों के काटे गए चालानों का अभी तक जुर्माना न भरने वालों पर कौंसिल ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। कौंसिल ने जुर्माना राशि न भरने वाले 25 लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द जुर्माना राशि नहीं भरी गई तो अागामी जिला लोक अदालत में उनके चालान पेश किए जाएंगें जिसमें अंतिम फैसला अदालत की ओर से किया जाएगा। वहीं कौंसिल की ओर से मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी मुहिम के तहत बीते दिनों जिन 75 विभिन्न संस्थान संचालकों को नोटिस दिए गए थे बुधवार को उनमें से 5 की ओर से कोई कार्रवाई अमल में न लाने के चलते 5 का चालान किया गया।
नगर कौंसिल सैनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह व गुरिंद्र सिंह की ओर से बीते दिनों शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने के लिए चलाई गई मुहिम मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी के तहत माल रोड व सर्कल रोड के 75 संस्थान संचालकों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस में संस्थान संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि उनकी ओर से उनके संस्थान में पैदा होने वाले कचरे को गीला व सूखा अलग-अलग एकत्रित कर उसे गार्बेज कुलेक्टर को दिए जाए। इसके अलावा संस्थानों के बाहर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण न किया जाए व अगर कहीं कोई अतिक्रमण किया गया है तो उसे जल्द हटाया जाए।
स्वच्छता में सिटी को नंबर वन बनाने की कोशिश : ईओ
ईओ परमिंद्र सिंह सतीजा ने कहा कि कौंसिल शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। बीते वर्ष इसी मुहिम के तहत लोगों के चालान काटे गए थे जिनमें से करीब 25 लोगों की ओर से अपने चालान खारिज या जुर्माना नहीं भरा है। फिरोजपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर कौंसिल साफ-सफाई के तहत लोगों को जागरूक कर रही है फिर भी लोग मलबा अथवा कचरा सड़क पर ही फेंक जाते हैं।
सिटी को सुंदर बनाने के लिए नगर कौंसिल लोगों को कर रहा जागरूक
सैनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह व गुरिंद्र सिंह ने बताया कि कौंसिल की ओर से लगातार शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है व चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को अभियान चलाकर बाजारों में निरीक्षण किए गया व निर्देशों का पालन न करने वाले 5 संस्थान संचालकों के चालान काटे गए हैं ।
जुर्माना }कचरा फेंकने का ~500 व मलबा गिराने का 1000, फिर भी नहीं भर पाते
गत वर्ष नगर कौंसिल ने ‘मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के तहत 110 लोगों का काटा था चालान
25 ने नहीं भरा जुर्माना 5 के और काटे चालान
}इनके काटे गए चालान**
अमृतसरी गेट पर 2 संस्थान संचालकों के, कसूरी गेट पर 1, बगदादी गेट पर 1 व माल रोड पर एक संस्थान संचालक की ओर से संस्थान के बाहर कचरा गिराया गया था टीम ने इनके चालान काटे।
}नोटिसों का नहीं हो रहा पालन
संचालकों को नोटिस दिए जाने के बाद भी उनकी ओर से निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसी के चलते बुधवार को कौंसिल अधिकारियों ने अभियान चलाकर 5 और संस्था संचालकों के चालान काटे हैं।