पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malot News There Is No Pavement Here 25 Feet Road Occupied City Council Evacuated 5 Times Then Collects Ada

यहां फुटपाथ तो है ही नहीं...25 फीट रोड पर कब्जा, नगर कौंसिल ने 5 बार खाली करवाया, फिर जमा लेते हैं अड्‌डा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के चलते लोगों को अपना वाहन खड़ा करने में भी मुश्किल अा रही है। शहर की 60 फीट चौड़ी सड़क अवैध कब्जों के चलते अब 35 से 40 फीट ही रह गई है, क्योंकि दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे 10 से 15 फीट तक कब्जे किए हुए हैं, जिसके चलते खरीददारी करने आए लोगाें काे वाहन खड़ा करने के लिए जगह न होने के कारण अपना वाहन रास्ते में ही खड़ा करना पड़ता है, जिसके चलते जाम लग जाता है। काैंसिल की अाेर से एक साल में पांच बार अवैध कब्जा व फुटपाथ पर लगी दुकानाें काे हटवाया गया लेकिन फिर से दुकानें लगा ली जाती हैं।

}जल्द हटवाए जाएंगे कब्जे

एसडीएम गोपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों को बर्दाश्त न करने की बात कही है और उन्होंने इस संबंध में नगर कौंसिल के ईओ जगसीर सिंह धालीवाल से दुकानों के अवैध निर्माण संबंधी जवाब मांगा है।


बादल सरकार ने रेहड़ी वालों को अलॉट की थी 350 दुकानें लेकिन इन्होंने अपनी दुकानें दूसरों को बेच दी

अकाली भाजपा सरकार के दाैरान 2010 में शहर के अंदर रेहड़ियाें फड़ियाें वालों के लिए पुड्डा ने 350 के करीब दुकानों का निर्माण करवाया था ताकि शहर में यातायात के लिए रूकावट बनते या जोखिम भरी जगहों पर अपना रोजगार चलाते रेहड़ी फड़ी वाले मार्केट में जाकर अपना कार्य करें, जिसकी अलाॅटमेंट खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनकी स्व धर्मप|ी बीबी सुरेन्द्र कौर बादल ने दुकानें अलाॅट करने के लिए ड्रॉ निकाले थे। रेहड़ी व फड़ीवालों ने अलाॅट हुई दुकानें आगे सेल कर दी और खुद बाजारों में ही जोखिम भरी जगहों पर अपने पक्के अड्डे जमाए हुए हैं।


गुड़ बाजार में कब्जे हटवाने कौंसिल अधिकारी भी नहीं जाते

जान जोखिम में डाल ट्रांसफार्मर के नीचे चला रहे हैं दुकान

मलोट में अतिक्रमण से रोजाना लगता है जाम, नगर कौंसिल ने दुकानदारों को कई बार भेजा नोटिस लेकिन नहीं सुनते...

अवैध कब्जा कर 60 फीट की सड़क को बना दिया 35 फीट, सियासी दबाव के कारण अधिकारी भी नहीं बोलते...

अलाट की गई दुकानें बंद पड़ीं।

गुड़ बाजार में दुकानों के अवैध निर्माण लगातार जारी है, पता होने के बावजूद नगर कौंसिल अवैध कब्जे हटाने की हिम्मत नहीं करती, यदि मामला ज्यादा बढ़ जाता है तो सिर्फ नोटिस देकर टाइम निकाल दिया जाता है।

नोटिस जारी|नगर कौंसिल के ईओ जगसीर सिंह धालीवाल ने बताया कि अवैध कब्जे हटाने की मुहिम लगातार जारी है अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर दी गई है। **

कुछ रेहड़ी-फड़ी वाले ऐसे हैं जिनको अपनी जान की भी परवाह नहीं है। एक व्यक्ति ठीक ट्रांसफार्मर के नीचे ही अपनी दुकान लगाता है। नगर कौंसिल की तरफ से कई बार दुकान हटवाई गई लेकिन राजनीतिक लोगों से दबाव डलवाकर फिर से दुकान लगा लेता है। किसी दिन शार्ट सर्किंट से कोई अनहोनी हो गई तो जान पर भी आ सकती है।
खबरें और भी हैं...