अवैध रेत लोड करके ले जाने के आरोप में तीन काबू
मुक्तसर| गैर कानूनी ढंग से रेता लोड करके ले जाने के आरोप में थाना सिटी मुक्तसर की पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में विपन कुमार माइनिंग अधिकारी लुधियाना अधिक चार्ज मुक्तसर ने बताया कि गत दिवस वह माइनिंग पार्टी सहित चेकिंग के दौरान जलालाबाद रोड पर थे इस दौरान 3 ट्रैक्टर ट्राली जिनमें रेता लोड था को रोका गया। इन तीनों ट्रैक्टरों को अंग्रेज सिंह उर्फ सेवक सिंह वासी गांव रणजीतगढ, नछत्तर सिंह व मन्द्र सिंह वासी चक सैदोके जिला फाजिल्का चला रहे थे। उक्त ट्रैक्टर चालकों ने उन्हें माइनिंग संबंधित स्लिप नहीं दिखाई जिससे यह साबित होता है कि उक्त ट्रैक्टर चालक गैर कानूनी ढंग से रेता लोड करके ले जा रहे थे। जिस पर उन्होंने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पड़ताल करने उपरांत अंग्रेज सिंह उर्फ सेवक सिंह, नछत्तर सिंह व मन्द्र सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।