पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीले पदार्थों सहित तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुक्तसर|पुलिस ने विभिन्न मामलों में 1870 नशीली गोलियां, 165 शराब की बाेतलें समेत तीन लोगों को काबू किया है। पहले मामले में संबंधी जानकारी देते थाना गिद्दड़बाहा के एसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने गुरसेवक सिंह वासी गिद्दड़बाहा को संदेह के आधार पर काबू कर उससे 1520 नशीली गोलियों बरामद की। दूसरे मामले की जानकारी देते थाना सिटी मलोट के एसआई कृष्ण लाल ने बताया कि गश्त दौरान पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड करके राजिंदर सिंह वासी मलोट को 165 बोतल शराब सहित काबू कर लिया। थाना बरीवाला के नवनीत कौर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने अमरपाल सिंह वासी हरीके कला को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 350 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने तीनों मामलों के आरोपियों को काबू करके इनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...