पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हेरोइन और नशीली गोलियों सहित तीन काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से 50 ग्राम हेरोइन और 600 नशीली गोलियां बरामद की है। सीआईए स्टाफ के एएसआई पिप्पल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनको मुखबिर ने सूचना दी प्रेम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह पुत्र हरनेक सिंह गट्टी राजो के, बूटा सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी किलचे हेरोइन और नशीली गोलियां बेचने के आदी हैं जो आज गांव किलचे से फिरोजपुर शहर को आ रहे है। यदि रास्ते में नाकाबंदी की जाए तो उक्त लोग हेरोइन और नशीले गोलियों सहित काबू आ सकते है। पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी करके आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया और तलाशी के दौरान इनके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 600 नशीली गोलियां बरामद हुई।
खबरें और भी हैं...