पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mamdot News Tractor Trolley Caught While Illegal Sand Mining Missing From Mamadot Police Station

रेत की अवैध माइनिंग करते समय पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली, ममदोट थाने से गायब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस थाना ममदोट से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव सवाई के भोखड़ी में रेत की हो रही अवैध खनन पर वीरवार को थाना ममदोट पुलिस ने छापेमारी कर रेत से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। यह पूरा मामला फिरोजपुर के जिला पुलिस प्रमुख भूपिंद्र सिंह गिल के ध्यान में था। छापेमारी भी उनके आदेश पर थाना प्रभारी रवि कुमार ने की थी। वीरवार देर रात तक थाना ममदोट पुलिस की और से रेत का खनन कर रहे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज न करना व देर रात पुलिस थाने में से पुलिस की अाेर से पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्राॅली का गायब होना कई तरह के सवाल खड़े करता है। कुछ लोग पुलिस की ढीली कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने रेत माफिया के स्थानीय पुलिस के साथ सांठ-गांठ के भी आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के नीचे काम कर रही है जिस कारण पुलिस देर रात अंधेरे में रेत खनन कर रहे पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि थाना ममदोट के प्रभारी खुद को इस बात से अनजान बता रहे हैं जबकि वह खुद ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर थाने में लेकर आए थे। इस सबंध में जब थाना प्रभारी रवि कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको थाने से ट्रैक्टर ट्राली गायब होने के बारे में कुछ नहीं पता। वह इस मामले की गहराई में जाकर जांच करेंगे व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सवाई के भोखड़ी गांव से रेत का खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लेकर आते ममदोट के पुलिस प्रमुख की गाड़ी।
खबरें और भी हैं...