दाे बाइक सवार हेराेइन समेत गिरफ्तार
फिरोजपुर|नारकोटिक सेल पुलिस ने दो व्यक्तियों को 20 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एएसआई बलदेव राज ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ त्रिकोणी नजदीक राय साहिब इलाके में गश्त कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके मोटरसाइकिल सहित आरोपी अर्जुन उर्फ कालू पुत्र बलदेव उर्फ देबू निवासी गांव लुथड़ और सन्दीप उर्फ जोरा पुत्र आशक निवासी गांव पीर बिलावर को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली तो उनसे 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की तरफ से उक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कैंट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।