पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दड़ा-सट्टा राशि सहित दो काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| सीआईए स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान दड़ा-सट्टा लगाने वाले दो व्यक्तियों को 1610 रुपए राशि सहित दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई परविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी तलवंडी भाई में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उन्हें खास मुखबिर ने सूचना दी कि विजय कुमार पुत्र भाग चन्द निवासी वार्ड नंबर 3 तलवंडी भाई दड़ा सट्‌टा लगवाने का आदी है। इस समय वह मेन चौक के पास सरेआम सट्‌टा लगवा रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 830 रुपए मौके पर बरामद किए। दूसरे मामले में एएसआई मंजीत सिंह ने बताया के गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते उपास बांसल पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 तलवंडी भाई को बस स्टैंड के नजदीक से सट्‌टा लगवाते हुए गिरफ्तार कर मौके पर 780 रुपए की नकद राशि बरामद की। पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना तलवंडी भाई में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...