हवालातियों से दो मोबाइल फोन बरामद
फिरोजपुर| केंद्रीय जेल में तलाशी के दौरान लगातार मोबाइल फोनों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। जेल में तलाशी के दाैरान दो हवालातियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। उनके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखवंत सिंह सहायक सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल ने बताया कि बीती 6-7 मार्च की रात को जब वह कैदियों की तलाशी ले रहे थे तो इस दौरान उन्होंने हवालाती संजू पुत्र सुखदेव निवासी गली वधवा अस्पताल वाली ममदोट और हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ गहरी गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर हाल केंद्रीय जेल की तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन सहित बैटरी और सिम कार्ड बरामद हुए। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।