पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Two People Snatched 8 Thousand From A Person Who Was Going To Catch A Bus

बस पकड़ने जा रहे व्यक्ति से दो लोगों ने छीने 8 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| गांव मलोके के पास एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर उससे जबरदस्ती 8 हजार रुपए छीनने के आरोप में थाना जीरा सिटी पुलिस ने दो व्यक्तियों को काबू कर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में राॅबिन पुत्र सकूब निवासी मागुरला थाना बैमिया(झारखंड) हाल गांव भड़ाना ने बताया कि वह गांव भड़ाना जाने के लिए बस स्टैंड जीरा की ओर जा रहा था तो रास्ते में गांव मलोके रोड के पास पहुंचा तो दो व्यक्तियों ने उसे रास्ते में रोककर उसकी जेब से जबरदस्ती 8 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद जब उसने शोर मचाया तो वहां लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान उसने लोगों की मदद से उन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर तेजिंद्र सिंह निवासी मोहल्ला चाह बेरियां जीरा व मिठन सिंह रवि निवासी वार्ड नंबर 4 बस्ती माछियां जीरा के रुप में हुई है।
खबरें और भी हैं...