पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 सालों से वांछित आरोपी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना सदर जीरा पुलिस ने आबकारी एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में वांछित आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में जब पुलिस पार्टी एरिया में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उन्हें किसी ने सूचना दी कि एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट के मामलों में भगाेड़ा आरोपी गजण सिंह गांव में घूम रहा है। पुलिस पार्टी ने सूचना मिलते ही गांव में पहुंचकर आरोपी को काबू किया। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर जीरा पुलिस को मुकदमा नंबर 174 आबकारी एक्ट जोकि 5 दिसंबर 2018 को दर्ज किया गया था में पुलिस को उक्त आरोपी की तालाश थी। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी पर इसके अलावा भी कई मामले दर्ज हैं जिसमें वह वांछित है। पुलिस ने आरोपी गजण सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी गांव हरदासा को काबू कर जेएमआईसी सिमरदीप सिंह की अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी गजण सिंह।
खबरें और भी हैं...