पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fazilka News Various Issues Discussed In Northern Railway Passenger Committee Meeting

नार्दर्न रेलवे पैसेंजर समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाजिल्का| नार्दर्न रेलवे पैसेंजर समिति की एक अहम बैठक प्रताप बाग में आयोजित हुई जिसमें प्रधान विपुल दत्ता, लोकल प्रधान गौतम सैन, कैशियर बलदेव बब्बर, राजपाल गुंबर, हरीश ठाकुर, राजेन्द्र गगनेजा, विनोद कुमार, डा. प्रदीप सेठी, कामरेड शक्ति, राज कुमार वर्मा, शाह तिन्ना शामिल हुए। प्रधान विपुल दत्ता ने बताया कि बैठक में मल्लावाला से पट्टी तक मंजूर हुई रेलवे लाईन जल्द से जल्द बिछाई जाए, बीकानेर से अमृतसर वाया फाजिल्का पिछले दिनों इसका टाइमटेबल भी आ गया था लेकिन गाड़ी नहीं चलाई गई, इस गाड़ी को जल्दी चलाया जाए, फाजिल्का से फिरोजपुर रात्रि रेलवे सेवा जो पिछले 7 दशकों से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी है, उसे जल्दी चालू किया जाए, चंडीगढ़ से फिरोजपुर वाली गाड़ी को फिरोजपुर की बजाए श्रीगंगानगर तक बढ़ाया जाए आदि मांगों पर विचार विमर्श किया गया। प्रधान ने बताया कि यह जत्थेबंदी पिछले लंबे समय से लोगों की रेलवे में आ रही समस्याओं को दूर करवाने या हल करवाने में रेलवे प्रशासन से मिलकर (निशकाम सेवा) प्रयासरत रहती है। उन्होंने मांग की कि इस संस्था का एक मैंबर जोनल रेलवे यूजर एंड कंसल्टेटिव कमेटी में से लिया जाए। प्रधान विपुल दत्ता ने सभी सदस्यों को बताया कि समिति की हर माह के आखिरी रविवार को मीटिंग हुआ करेगी जिसमें हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाजिर होंगे ताकि समिति का काम सुचारू रूप से चलता रहे।
खबरें और भी हैं...