घर में घुसकर की तोड़फोड़, 9 पर केस
फिरोजपुर| पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप में थाना मल्लावाला की पुलिस ने 9 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में विजय चंद पुत्र नाथू राम निवासी बस्ती धर्मपुरा मल्लावाला ने बताया कि उनका कुछ लोगों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी झगड़े के चलते बीते दिवस मेरी प|ी कमलजीत कौर और माता राज कौर जो घर में थी जब उन्होंने आरोपी जोगिन्दर सिंह उर्फ लालू पुत्र बाज सिंह, अमरीक सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह, गुरदित सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह, अग्रेज सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह, मित्ता पुत्र मोहिन्दर, मोहिन्दर सिंह पुत्र बाज सिंह, लल्ली पुत्र जीत राम, साधी पुत्र जीत राम, देबी पुत्र जीत राम निवासी हीरा नगर नजदीक दाना मंडी फिरोजपुर शहर इन सबको अपने घर की तरफ आते देखा तो घर से भागकर पड़ोसियों के घर छुप गई। उक्त आरोपियों ने हमारे घर में जाकर काफी तोड़फोड़ की और ललकारे मारते हुए चले गए। इस मामले की जांच कर रहे ए एसआई जोगिन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों उक्त 9 व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।