पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विशाल साईं संध्या का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिद्दड़बाहा| श्रीसाईं मंदिर बनने और मूर्ति स्थापना की तीसरी वर्षगांठ की खुशी में श्रीसाईं मंदिर सेवा समिति, गिद्दड़बाहा द्वारा तीसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी संबंध में गत देर शाम मंदिर के समक्ष ‘एक शाम साईं के नाम’ विशाल साईं संध्या का आयोजन किया गया। इस साईं संध्या में ग्रीन वैली मलोट के जीत गर्ग व शाने पंजाब ग्रुप मलोट के रवि बांसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साईं संध्या के दौरान प्रसिद्ध सूफी गायक रोहित राजस्थानी द्वारा श्रीसाईं बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधकों द्वारा पंडाल को बहुत ही शानदार ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर पंडित रविसंकर, पंडित उमेश शस्त्री के अलावा समिति के प्रधान केवल कृष्ण सचदेवा, प्रवीण पोनी, अमृत गोयल, कुलभूषण बांसल, संनी गर्ग, लवली धींगडा, विजय बांसल, मुकेश गोयल, सतीश गोयल आदि ने भी सेवा निभाई।
खबरें और भी हैं...