- Hindi News
- National
- Firozpur News Vivekananda World School Launches 39convergence39 Program Aimed At Teaching Students Scientifically
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक ढंग से पढ़ाने के उद्देश्य से लांच किया ‘कन्विनियंस’ प्रोग्राम
फिरोजपुर| विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के डाॅयरेक्टर डॉ. एसएन रुद्रा ने बताया कि आधुनिक युग में विद्यार्थियों का मूल्यांकन समय-समय पर करना अति आवश्यक है और इसी को ध्यान में रखते हुए आईआईटी हैदराबाद के प्रशिक्षित जय राम भट्टाचार्य एवं शांत पांडेय द्वारा स्थापित कन्विनियंस प्रोग्राम को आरम्भ किया है। स्कूल के प्रशासक अकादमिक परमवीर शर्मा ने बताया कि जहां यह प्रोग्राम पाठ्यक्रम को रोचक बनाने में सहायक होगा, वहीं शिक्षक की अनुपस्थिति में विद्यार्थी या अभिभावक भी इसकी सहायता से भिन्न-भिन्न विषयों के स्वयं मूल्यांकन कर सकेंगे और इस सुविधा के कारण विद्यार्थी व उसके अभिभावक विद्यार्थी विशेष की किसी भी विषय पर कमजोरी व अच्छी पकड़ की पहचान कर सकते हैं और इसके पश्चात उस पर अत्यधिक ध्यान देकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।