पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fazilka News Wave Of Lathicharge On Tate Pass Women Teachers Surjeet Kumar Jeyani Condemned

टेट पास महिला अध्यापकों पर लाठीचार्ज की चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने की निंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अबोहर| फाजिल्का- पटियाला में रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हाउस की तरफ जा रहे बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक पर पुलिस की तरफ से विशेष करके महिला अध्यापकों पर महिला दिवस के दिन लाठीचार्ज की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने निंदा की है। श्री ज्याणी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए इस लाठीचार्ज को लोकतंत्र का नुकसान बताया। श्री ज्याणी ने बताया कि इस समय पंजाब में 14136 टेट पास ईटीटी अध्यापक हैं और 12000 पद अध्यापकों के रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार सिर्फ 1664 पोस्टें निकाल कर बेरोजगार अध्यापकों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। जबकि सरकार के हजारों पद रिक्त हैं और बेरोजगार अध्यापकों की भर्ती करनी चाहिए। उन्होंंने कहा कि भर्ती में विस्तार किया जाए ताकि अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। बेरोजगारों पर अनावश्यक लगी शर्तें हटाई जाएं, भर्ती पहले की तरह टेट की मेरिट के आधार पर की जाए, सभी अध्यापकों की तुरंत भर्ती की जाए।
खबरें और भी हैं...