- Hindi News
- National
- Firozpur News Wife Injured In Fight Over Suspicion Of Character 20 Thousand Threatened By Case Husband Commits Suicide
चरित्र पर संदेह से हुए झगड़े में पत्नी घायल, केस की धमकी दे मांगे 20 हजार, पति ने की आत्महत्या
प|ी के चरित्र पर संदेह के चलते दंपति में रोजाना का झगड़ा आखिरकार पति को मौत के मूंह में ले गया। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने प|ी सहित दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना कुलगढ़ी के अधीन गांव कासू बेगू के रहने वाले विजय कुमार ने 5 मार्च को अपनी प|ी सुनीता को फोन पर किसी से बात करते सुना। जिस कारण दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान विजय कुमार ने अपनी प|ी सुनीता के सिर में चोट मार दी जिस कारण वह घायल हो गई। सुनीता काे सिविल अस्पताल फिरोजशाह में दाखिल करवाया गया। प|ी ने विजय कुमार द्वारा किए गए झगड़े की जानकारी अपने मायकेवालाें काे दी। जानकारी मिलने के बाद सुनीता के मायके से आए स्वर्णा सिंह निवासी गांव मिश्री वाला ने सुनीता के पति विजय कुमार से मुकदमे की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की। इसी धमकी के कारण दुखी होकर विजय कुमार ने बीती रात गले में दुपट्टा लपेट कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में विजय कुमार के भाई राज कुमार पुत्र बाबू राम निवासी गांव रुकना बेगू ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई विजय कुमार का विवाह सुनीता के साथ हुआ था। जिसके दो बच्चे हैं। सुनीता के चरित्र पर संदेह होने के कारण दोनों का आपस में झगड़ते रहते थे।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंपा शव
जीआरपी थाना के एएसआई भजन सिंह ने बताया कि बाद दोपहर मृतक बिंदिया के शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
अाराेपी स्वर्णा सिंह की पुलिस कर रही तलाश
सब इंस्पेक्टर जसवीर कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता मृतक के भाई राज कुमार के बयान के आधार पर स्वर्णा सिंह निवासी गांव मिश्री वाला और सुनीता पुत्री सुखमंदर सिंह निवासी गांव हकूमत वाला जिला फिरोजपुर के विरुद्ध 306 आइपीसी के तहत थाना कुलगढ़ी में मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
इधर...विक्षिप्त महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
फिरोजपुर| रविवार को दिमागी तौर पर परेशान करीब 32 वर्षीय एक महिला ने फिरोजपुर बठिंडा रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रहे इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। बाद दोपहर परिजनों की ओर से महिला के शव की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई मगर देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मृतक महिला की पहचान बिंदिया प|ी ब्रजेश कुमार निवासी सुंदर नगरी फिरोजपुर शहर के तौर पर हुई है। मृतक बिंदिया की करीब 5 साल पहले ब्रजेश कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के 2 साल बाद किसी कारणवश महिला परिवार की रजामंदी के चलते अपने मायके में रहने लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला बीते लंबे समय से दिमागी तौर पर परेशान थी जिसका इलाज भी चल रहा था। इसी के चलते उक्त महिला ने सुबह करीब 9 बजे अपने मायके परिवार जोकि चर्च रोड कैंट में रहता है वहां से निकलकर कैंट शमशान गेट के नजदीक बने रेलवे फाटक के पास पहुंची। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर फिरोजपुर-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर फरीदकोट से फिरोजपुर की ओर एक ईंजन आ रहा था उक्त महिला ईंजन के आगे कूद गई जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बाद दोपहर मृतक महिला के भाई पवन व रमन सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। शव की पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू कर दी।
निगेटिव न्यूज सेक्शन
सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें जो अापको जानना जरूरी हैं।**