पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

400 ग्राम गीली भांग सहित महिला गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर|थाना सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान एक औरत को गीली भांग सहित गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी सिटी में गश्त के दौरान उनको सूचना मिली कि एक औरत भांग बेचने का धंधा करती है, जो अब भी अपने घर के बाहर गली में भांग बेच रही है, यदि अभी छापेमारी की जाए तो भांग सहित काबू आ सकती है। रेड कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करे 400 ग्राम भांग गीली बरामद की।
खबरें और भी हैं...